फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   One killed in land dispute, father-son injured

Ballia News: भूमि विवाद में एक की हत्या, पिता-पुत्र जख्मी

Sun, 16 Apr 2023 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
One killed in land dispute, father-son injured
चौकियामोड़/बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के भुआरी (भीटा) गांव में शनिवार रात भूमि विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को सीएचसी सीयर पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने घायलों को रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजन घायलों को इलाज के लिए मऊ ले कर जा रहे थे, रास्ते में ही एक ने दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह को मौके पर पहुंच कर एडीशनल एसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने घटना के बाबत जानकारी ली। सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मृतक के छोटे भाई सुशील कुमार यादव ने बताया कि शनिवार की रात मेरे भाई अनिल कुमार यादव (55), चाचा उदयभान यादव (60) और उनका पुत्र शैलेन्द्र यादव (30) गांव के बाहर डेरे पर सोने गए थे। इसी दौरान लाठी डंडे व धारदार हथियार से लैस एक दर्जन लोग वहां पहुंचे। डेरे पर मौजूद लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल अनिल को हमलावरों ने एक खर पतवार से बनी टाटी में छुपा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को आनन फानन में सीएचसी सीयर ले गए। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें मऊ इलाज के लिए ले जा रहे थे कि अनिल कुमार यादव ने रास्ते में दम तोड़ दिया। विपक्षी घर छोड़कर भाग निकले। घटना को देखते हुए आरोपी व मृतक के घर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गांव में तनाव का माहौल है।
सीओ रसड़ा मो. फहीम ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर सात नामजद आरोपियों में दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटनास्थल पर एडिशनल एसपी के अलावा इंस्पेक्टर क्राइम राकेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

काफी समय से चल रहा था दोनों पक्षों में तनाव
चौकिया मोड़। मृतक अनिल यादव किसान थे। इनकी पांच संतानों में एक बेटा और चार बेटिया हैं। इसमें तीन बेटियों का विवाह हो चुका है। छोटी बेटी कविता अभी पढ़ाई कर रही है। बेटा विवेक भी अभी पढ़ रहा है। पट्टीदारी में जमीन संबंधी विवाद चल रहा था।
इसमें पुलिस ने घटना के लगभग एक सप्ताह पहले एक पक्ष से तीन व दूसरे पक्ष से दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पट्टीदारों में आपसी तनाव की स्थिति थी, जो शनिवार की देर शाम बड़ी घटना में तब्दील हो गई। इसमें अनिल कुमार यादव की जान चली गई। उदयभान यादव व शैलेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पत्नी नीलम देवी का रोते रोते बुरा हाल है।


फफक-फफक रो पड़े सुशील
चौकिया मोड़। एडिशनल एसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी को घटना के बाबत जानकारी देते समय सुशील ने भाई अनिल कुमार यादव के बारे में जानकारी देते समय फफक कर रो पड़े। उन्होंने कहा कि खाना खाने के बाद वह घर से लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर डेरे पर सोने चले गए। घटना के बारे में जानकारी उस समय नहीं मिली क्योंकि गेहूं मड़ाई के लिए करीब में मशीन चल रही थी। हमलावरों ने एकाएक हमला कर उन्हें घायल कर टाटी से ढंक दिया था। परिवार के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed