फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   One killed in a collision between tanker and jaylo

टैंकर व जायलो की आपसी टक्कर में एक की मौत, दो मासूम समेत आठ जख्मी

Mon, 21 Sep 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
One killed in a collision between tanker and jaylo
- हिमाचल प्रदेश से जायलो कार से सभी आ रहे थे बलिया, माधोपुर चट्टी के समीप हुआ हादसा
विज्ञापन

रसड़ा (बलिया)। बलिया मार्ग स्थित माधोपुर चट्टी के समीप सोमवार की सुबह जायलो और टैंकर की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो मासूम समेत आठ लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रसड़ा पर लाया गया, जहां इलाज के दौरान सभी की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश से बलिया आ रही जायलो गाड़ी का सुबह करीब सात बजे रसड़ा-बलिया मार्ग पर माधोपुर चट्टी के समीप टैंकर से टक्कर हो गया। जिसमें बिहार खगड़िया निवासी गोविंद यादव 27 पुत्र अंगद प्रसाद यादव की मौत हो गई। जबकि हिमांचल सिलमौर निवासी दिनेश कुमार 32, बलिया के सहतवार निवासी रेनू देवी 20 पत्नी नरसिंह, उनका दो वर्षीय पुत्र नवीन, रीमा 26 पत्नी उपेंद्र समरया, सहतवार निवासी सूरज राजभर 23, सुखपुरा थाना के अपायल निवासी मीनू 20 पुत्री कुबेर प्रसाद, हल्दी थाना के समरखपुर निवासी उपेंद्र का चार वर्षीय पुत्र हरिओम एवं रविंद्र कुमार 30 कोतवलिया सहरसा बिहार गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान सभी की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed