फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   one killed

फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

Wed, 06 Nov 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
one killed
सहतवार। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा त्रिकालपुर गांव में मंगलवार की रात एक युवक ने पंखे के हुक में फंदा लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर लिया। परिजनों को घटना की जानकारी बुधवार की सुबह पड़ोसियों द्वारा हुई। इसके बाद मृतक की मां और पत्नी जहां गई थी, वहां से तत्काल गांव पहुंची। जबकि मृतक के पिता व छोटा भाई गांव के लिए प्रस्थान कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के घर में सब कुछ संपन्न था। फिर युवक ने ऐसा कदम क्यो उठाया। यह लोगों के समझ से परे है। मामला जो भी हो, पुलिस विभिन्न बिंदुुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार सहतवार थाना क्षेत्र के त्रिकालपुर निवासी ज्ञानप्रकाश सिंह उर्फ जैकी 29 पुत्र राजकुमार सिंह मंगलवार की रात भोजन करके अपने कमरे मे सोने चला गया। बुधवार की सुबह जब करीब आठ बजे तक बाहर नहीं निकला तो बगल के उसके दोस्त उसे जगाने गये। दरवाजा खटखटाया, लेकिन देखा कि दरवाजा खुला है। अंदर जाकर देखा तो ज्ञानप्रकाश पंखे के हुक में प्लास्टिक के नेवार से गले में फंदा लगाकर लटका हुआ है। यह देख उसके दोस्त अवाक रहे गए और चिल्लाने लगे। शोर गुल सुन आस पास के लोग काफी संख्या में इकट्ठा हो गये। इसी बीच तभी किसी ने सहतवार पुलिस एवं युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही सहतवार पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को नीचे उतराया। तब तक युवक की मां और पत्नी भी पहुंच गई और दहाड़े मारकर रोने लगी।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। घटना के दौरान मृतक की पत्नी छठ पर्व मनाने के लिए अपने मायके गई हुई थी। जबकि मां अपने किसी रिश्तेदारी में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में गई हुई थी। वहीं मृतक का फौजी पिता राजकुमार सिंह सेवानिवृत होने के बाद बाहर किसी कंपनी में कार्य करते है। जबकि छोटा भाई भी बाहर परिवार संग रहकर कोई प्राइवेट जाब करता है। मृतक की शादी वर्ष 2017 में हल्दी थाना क्षेत्र के मझौवा गांव निवासी जितेंद्र सिंह की पुत्री चांदनी सिंह से हिंदू रीति रिवाज के साथ धूमधाम से हुई थी। मृतक का साल भर का एक पुत्र है। मृतक सहतवार कस्बा स्थित एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed