फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   One injured in the carriage of Tehsildar of Sinkadarpur, Ballia

खुद गाड़ी चलाते आ रहे थे तहसीलदार साहब, तभी आ गई झपकी, फिर तो सरकारी वाहन से ठेला, साइकिल व बाइक सवार को ठोका, एक जख्मी

Thu, 30 Apr 2020 10:30 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 30 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
One injured in the carriage of Tehsildar of Sinkadarpur, Ballia
Road Accident - फोटो : Social Media

सरकारी गाड़ी से  आ रहे बलिया जिले की सिकंदरपुर के तहसीलदार साहब ने बृहस्पतिवार को कई ठेला, साइकिल और बाइक सवारों की जान आफत में डाल दी। हाल ये था कि कोई इधर भागा तो कोई उधर। इस आपाधापी में लोगों ने अपनी जान तो बचा ली, लेकिन तब भी एक बाइक सवार चोटिल हो गया तो कई ठेला व साइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं।

विज्ञापन


उधर, तहसीलदार साहब की गाड़ी रोड पर तभी थमी, जब वह नगर पंचायत की ओर से बनवाई गई सीमेंटेड कुर्सी से टकराई और उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। घटना स्थानीय नगर पंचायत के पास सुबह 10 बजे तब हुई जब बलिया जिला मुख्यालय से गाड़ी खुद चलाते हुए तहसीलदार साहब तहसील मुख्यालय आ रहे थे। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे बलिया से सिकंदरपुर खुद गाड़ी चलाते तहसीलदार सिकंदरपुर तहसील आ रहे थे। अभी वह बस स्टेशन चौराहा के समीप पहुंचे ही थे कि उन्हें नींद आ आ गई और देखते ही देखते उनकी गाड़ी रोड के किनारे खड़े ठेला वालों की तरफ मुड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर क्या था बाजार में अफरातफरी मच गई और जिसको जिधर जगह मिली उधर भाग लिया। गाड़ी ठेला, साइकिल व बाइकों से टकराते हुए सड़क के किनारे बनी सीमेंटेड कुर्सी से जाकर टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सीमेंटेड कुर्सी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ठेला वालों और साइकिल वालों को वहां से हटा दिया तथा तहसीलदार की गाड़ी को तहसील की तरफ मोड़ दिया।

यह अचानक हुआ हादसा था। इसमें किसी को गंभीर चोट नहीं आई। एक ठेला वाले को हल्की चोट आई थी, मामले में किसी ने कोई शिकायत भी नहीं की है। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई।
पवन कुमार, क्षेत्राधिकारी, सिकंदरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed