फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   One day's salary deducted for absence of settlement officer of consolidation

Ballia News: बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के अनुपस्थित रहने पर एक दिन का वेतन काटा

Sun, 22 Jun 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
One day's salary deducted for absence of settlement officer of consolidation
बांसडीह। तहसील परिसर में शुक्रवार को मुख्य तहसील समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुआ। 200 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें 20 का निस्तारण कर दिया गया। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के अनुपस्थित रहने पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। वहीं, दो वर्तमान लेखपाल और एक पूर्व लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश हुए हैं।
विज्ञापन

केवरा निवासी इंदू सिंह पत्नी स्व. केशव सिंह ने बताया कि उनके पति आरपीएफ में कार्यरत थे। सेवानिवृत्ति के कुछ दिन बाद उनका निधन हो गया। राजस्व अभिलेख में इंदू सिंह व उनके दो पुत्रों का नाम दर्ज था, लेकिन कुछ लोगों ने गलत सूचना देकर उनका नाम हटवा दिया। उन्होंने बताया कि पेंशन सहित अन्य लाभ उन्हें मिलते हैं। जिलाधिकारी ने इस मामले की जांच के निर्देश दिए। इसी दौरान अधिवक्ता सर्वनाश सिंह ने बताया कि केवरा सब्ज़ी बाजार की वजह से मुख्य मार्ग पर हमेशा जाम रहता है। सब्ज़ी बाजार को इंदिरा आवास के बगल या कृषि केंद्र परिसर में स्थानांतरित किया जाए। सरवार ककरघट्टी निवासी दिव्यांग सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि उनकी जमीन पर अब तक उनका नाम दर्ज नहीं किया गया है। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्व लेखपाल व वर्तमान लेखपाल-कानूनगो पर विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शाहपुर निवासी इंद्रजीत सिंह ने शिकायत की कि गांव की मुख्य सड़क पर अतिक्रमण कर निर्माण कार्य कर लिया गया है। कई बार राजस्व विभाग को सूचना देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। जितौरा निवासी संतोष यादव ने बताया कि सड़क पर अवैध रूप से छज्जा बना दिया गया है जिससे आमजन का चलना मुश्किल हो गया है। एसपी ओमवीर सिंह, सीएमओ संजीव वर्मन, एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैरिया में एडीएम अनिल कुमार के अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। 36 मामले आए जिसमें 28 मामला भूमि विवाद का था। चार मामलों का निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम आलोक प्रताप सिंह थे। सिकंदरपुर तहसील में उपजिलाधिकारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में 81 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 8 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। बेल्थरारोड तहसील सभागार में एसडीएम अखिलेश कुमार यादव की अध्यक्षता में 24 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। किसी प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed