{"_id":"69986ee59076059bda0f4aba","slug":"one-accused-arrested-and-another-surrendered-in-case-of-gang-misdeed-of-minor-in-ballia-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में सामूहिक दुष्कर्म: नाबालिग से हैवानियत के बाद वीडियो किया वायरल, एक गिरफ्तार तो दूसरे ने किया समर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में सामूहिक दुष्कर्म: नाबालिग से हैवानियत के बाद वीडियो किया वायरल, एक गिरफ्तार तो दूसरे ने किया समर्पण
Fri, 20 Feb 2026 07:55 PM IST
राहुल तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: राहुल तिवारी
Updated Fri, 20 Feb 2026 07:55 PM IST
सार
बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र में नाबालिग दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी ने कोर्ट में समर्पण कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
विस्तार
बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग दलित किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी राजू यादव को झिंगुरी चट्टी के नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे आरोपी रोशन यादव ने कोर्ट में समर्पण कर दिया। अन्य तीन आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस टीम कर रही है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 फरवरी को शौच को गई किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने के मामले में चार नामजद और एक अज्ञात पर पिता की तहरीर पर 18 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस टीम ने आरोपी राजू यादव को गिरफ्तार किया, वहीं दूसरे ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में समर्पण कर दिया।
विज्ञापन