फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   On the second day, the claimants for the post of member filed the papers

Ballia News: दूसरे दिन सभासद पद के दावेदारों ने किया पर्चा दाखिल

Tue, 18 Apr 2023 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
On the second day, the claimants for the post of member filed the papers
बलिया। निकाय चुनाव के चल रही नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन जिले की छह तहसीलों में नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया ने कुछ रफ्तार पकड़ ली। हालांकि इस दौरान अध्यक्ष पद के अपेक्षा सभासद पद के लिए ज्यादातर उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मॉडल तहसील में मंगलवार को तीन निकायों से सभासद पद के लिए 17 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान अध्यक्ष के लिए 18 ने अध्यक्ष और 150 लोगों ने सभासद पद के लिए पर्चा खरीदा। नामांकन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और स्थानीय अभिसूचना इकाई के सदस्य मुस्तैदी से तैनात दिखे।
विज्ञापन

रसडा तहसील में निकाय चुनाव में नामांकन के दूसरे दिन मंगलवार नगरपालिका, रसड़ा में अध्यक्ष और सभासद के पद के लिए किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। नपा रसड़ा में अध्यक्ष पद के लिए नौ और सभासद पद के लिए 94 पर्चों की बिक्री हुई। इसके अलावा नगरा में अध्यक्ष पद पर अब तक किसी ने पर्चा नहीं खरीदा। जबकि सभासद पद के लिए 99 लोगों ने पर्चा खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदरपुर तहसील में नगर पंचायत चुनाव के नामांकन पत्र विक्रय व नामांकन के क्रम में अध्यक्ष पद के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में कुल आठ उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र खरीदा। निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि सभासद पद के लिए कुल 61 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। निर्वाचन अधिकारी के अनुसार सदस्य पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

बांसडीह तहसील में मंगलवार को नामांकन के दूसरे दिन चार निकायों के अध्यक्ष के 21 व सभासद के लिए 96 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्रों की खरीदारी की। नगर पंचायत, बांसडीह में अध्यक्ष के सात और सभासद के लिए 25 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। नगर पंचायत, सहतवार में अध्यक्ष के सात और सभासद के 10 फार्म की बिक्री हुई।नगर पंचायत, रेवती में अध्यक्ष के चार और सभासद के 37 फार्म खरीदे गए। नगर पंचायत, मनियर में अध्यक्ष पद के तीन और सभासद पद के लिए 24 फार्मों की बिक्री हुई।
बैरिया तहसील में मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदा, जिसमें पूनम सिंह पत्नी हरेराम सिंह व संगीता पत्नी शिवमंगल वर्मा सामिल है। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी आत्रेय मिश्र ने दी है। बताया कि सभासद पद के लिए कुल 27 नामांकन पत्र उमीदवारों ने खरीदा, जिसमें 24 नामांकन पत्र आरक्षित और तीन सामान्य वर्ग का शामिल है। निर्वाचन अधिकारी के अनुसार दूसरे दिन भी किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।

बेल्थरारोड नगर पंचायत के लिए नामांकन के दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए कुल पांच और सभासद पद के लिए 15 प्रत्याशियों ने पर्चे खरीदे, लेकिन कोई नामांकन नहीं हुआ। उधर सदस्य के लिए पिछले दो दिनों में 56 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसमें मंगलवार को सभासद पद के लिए कुल चार प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

तहसीलदार न्यायालय में नगर के वार्ड नं तीन के लिए अनूप कुमार राम, वार्ड नं नौ के लिए मनोज कुमार, वार्ड नं 11 के लिए परवेज हमजा गुड्डू और वार्ड संख्या 12 के लिए विजय कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि चेयरमैन पद के लिए अब तक एक भी नामांकन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed