फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   On the initiative of the Governor of West Bengal, the administration arranged the idol artisans o

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल की पहल पर प्रशासन ने की मूर्ति कारीगरों की व्यवस्था की

Mon, 20 Apr 2020 09:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
On the initiative of the Governor of West Bengal, the administration arranged the idol artisans o
बैरिया। थाना क्षेत्र के कोटवां ग्राम पंचायत अंतर्गत निष्प्रयोज्य कोल्ड स्टोरेज के सामने मिट्टी की मूर्ति बनाने वाले 6 कारीगर लॉकडाउन के चलते फंस गए हैं। 30 मार्च को इन्हें पश्चिम बंगाल जाना था लेकिन लॉकडाउन से नहीं जा पाए, अब इन्हें रहने खाने-पीने की समस्या उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल अंतर्गत वर्धमान जिला के दुर्गापुर निवासी यादव पाल व नदिया जिला के हांसखली गांव निवासी विश्वजीत, पवन दास, असीम बोल, दीपंकर दास, बप्पा सहित कुल 6 लोगों ने पश्चिम बंगाल के अपने-अपने काउंसलर से मदद की गुहार लगाई। काउंसलर ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप करके अपने यहां के 6 मूर्ति कारीगरों को सुरक्षित पश्चिम बंगाल भेजे जाने के लिए आवेदन पत्र दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिलाधिकारी को पत्र लिखा। राज्यपाल के पत्र आने के बाद जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी अशोक चौधरी को मूर्ति कारीगरों के खाने-पीने रहने की तत्काल व्यवस्था कराने का आदेश दिया। इसके बाद एसडीएम बैरिया अशोक चौधरी के आदेश पर नायब तहसीलदार रजत सिंह मौके पर पिहुंचकर छह मूर्ति कारीगरों को राहत पैकेट वितरण क िया और उन्हें भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द पश्चिम बंगाल भेजने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed