फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Omprakash brainstorms on conquering Zahurabad.

Ballia News: ओमप्रकाश ने जहूराबाद फतह के लिए किया मंथन

Wed, 15 Jul 2026 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Omprakash brainstorms on conquering Zahurabad.
रसड़ा में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबो​धित करते पंचायती राज मंत्री व सुभासपा के राष्ट्री - फोटो : सांकेतिक
रसड़ा (बलिया)। मीरनगंज स्थित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के केंद्रीय कार्यालय पर बुधवार को जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कार्ययोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतरना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और उनकी मेहनत तथा जनसंपर्क के बल पर ही चुनावी सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। इसलिए सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित संपर्क अभियान चलाएं और संगठन को मजबूत बनाने में जुट जाएं। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य विच्छेलाल राजभर, प्रदेश महासचिव शिवेंद्र बहादुर सिंह, रामधन पासवान, सुरेंद्र राजभर, पतिराम राजभर, रुद्र प्रताप सिंह, राजेश सिंह, डॉ. जयनाथ राजभर समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed