{"_id":"6288e8a77ed4833a3c553418","slug":"officials-furious-over-delay-in-anti-cutting-work-ballia-news-vns6546688147","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटानरोधी काम में देरी पर भड़के अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटानरोधी काम में देरी पर भड़के अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सती घाट से जगदीशपुर गांव से आगे तक हो रहे कटान रोधी कार्य का निरीक्षण करने बाढ़ विभाग के सहायक अभियंता अमृतलाल शनिवार को पहुंचे। धीमा कार्य होने से नाराजगी जताई। काम मे तेजी लाने का निर्देश ठेकेदार को दिया। कहा कि निर्धारित समय 15 जून तक हर हाल में कटान रोधी कार पूर्ण हो जाएगा।
सहायक अभियंता शनिवार को क्षेत्र के भूसौला गंगा तट पर लगभग आठ करोड़ की लागत से चल रहे कटान रोधी कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदारों को सख्त हिदायत दी कि हमें निर्धारित समय सीमा में काम पूरा होना चाहिए। इसके अलावा कुछ भी मंजूर नहीं होगा। इसमें और तेजी लाने की जरूरत है। सहायक अभियंता ने बताया कि पिचिंग का कार्य 10. 80 मीटर चौड़ाई में कार्य होना है और इसकी लंबाई 350 मीटर की होगी। जबकि पारक्युपाइन विधि से 850 मीटर कटान रोधी कार्य कराया जाएगा जो मुरारपट्टी पंचायत के दामोदरपुर, बहुआरा पंचायत की उत्तरी भुसौला शिवपुर कपूर दियर पंचायत के बिंद बस्ती सुरक्षित होगी। पारक्युपाइन में खंभे की लंबाई 3 मीटर है और उसका एक लेन्थ पानी में होगा। जगदीशपुर भुसौला दामोदर पुर आदि पुरवा को बचाने के लिए कटानरोधी कार्य किया जा रहा है।