फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Officers swung into action on the orders of the minister, DPR will be ready soon

मंत्री के आदेश पर हरकत में आए अधिकारी, जल्द तैयार होगा डीपीआर

Sun, 08 Aug 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Officers swung into action on the orders of the minister, DPR will be ready soon
चितबड़ागांव नगर पंचायत में जल निकासी की समस्या के निस्तारण कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दि? - फोटो : BALLIA
चितबड़ागांव। नगर पंचायत के वार्ड छह पटेल नगर, खमीरपुर डीह और मझौवा में जलजमाव के कारण सैकड़ों किसानों की फसल बर्बाद होने कि शिकायत का संज्ञान लेते हुए स्वत्रंत प्रभार मंत्री उपेंद्र तिवारी ने जलजमाव के समाधान के निर्देश दिए थे। मंत्री के निर्देश पर अधिकारियों ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर मंथन किया। ईओ ने बताया कि नाला निर्माण के लिए जल्द डीपीआर शासन को भेजी जाएगी। मंत्री के निर्देश पर शनिवार को संबंधित अधिकारी और ग्रामीणों ने पहले मौका मुआयना किया। बाद में नगर पंचायत कार्यालय में बैठक की। जलजमाव की समस्या दूर करने के लिए हर बिंदु पर विचार किया गया। इसमें नगर पंचायत चैयरमेन केशरी नंद त्रिपाठी, डीसी मनरेगा, चकबंदी अधिकारी, ईओ दिनेश विश्वकर्मा, जेई आलोक कुमार, बीडीओ सोहांव, लेखपाल खमीरपुर, सभासद और ग्रामीण थे। सहमति बनी कि जलजमाव को दूर करने के लिए नाले का निर्माण आवश्यक है। प्रभारी ईओ दिनेश विश्वकर्मा ने बताया कि डीपीआर तैयार कर जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। ओमप्रकाश वर्मा, रामप्रवेश सिंह, अरुण कुमार सिंह, पप्पू रावत, तेजू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed