Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chandrashekhar had provided Rajiv Gandhi with security that went beyond protocol: Ravishankar

चंद्रशेखर ने राजीव गांधी को प्रोटोकॉल से अधिक सुरक्षा दी थी : रविशंकर

Sat, 14 Nov 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Chandrashekhar had provided Rajiv Gandhi with security that went beyond protocol: Ravishankar
रविशंकर सिंह पप्पू, एमएलसी।
बलिया। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुस्तक ‘’बीलांगिंग : ए जर्नी ऑफ लव’’ में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को लेकर किए गए दावों पर सियासी विवाद गहरा गया है। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पौत्र एवं भाजपा के विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू ने पुस्तक में राजीव गांधी की सुरक्षा को लेकर लगाए गए आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने दावा किया कि चंद्रशेखर ने राजीव गांधी को तत्कालीन प्रधानमंत्री के सुरक्षा प्रोटोकॉल से भी कई गुना अधिक सुरक्षा उपलब्ध कराई थी।
विज्ञापन

रविशंकर सिंह पप्पू ने कहा कि सोनिया गांधी तत्कालीन सुरक्षा व्यवस्था से भलीभांति परिचित थीं। इसके बावजूद पुस्तक में चंद्रशेखर की सरकार पर सुरक्षा को लेकर सवाल उठाना समझ से परे है। उन्होंने सोनिया गांधी से सवाल किया कि राजीव गांधी की हत्या के समय उनकी सुरक्षा में कितने जवान तैनात थे और कितने सुरक्षाकर्मियों ने अपनी जान गंवाई थी।
विज्ञापन

सभाओं में 200 से 250 पुलिसकर्मियों की होती थी तैनाती: भाजपा एमएलसी ने दावा किया कि उस समय राजीव गांधी की सुरक्षा में करीब 40 एसपीजी कमांडो तैनात किए गए थे। इसके अलावा लगभग 16 पुलिसकर्मियों की भी मौत हुई थी। उनके मुताबिक, चंद्रशेखर राजीव गांधी की सुरक्षा को लेकर लगातार चिंतित रहते थे। उन्होंने कई बार राजीव गांधी को सुरक्षा जोखिमों का हवाला देते हुए सीधे जनता के बीच जाने से बचने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने इसे नहीं माना।
विज्ञापन
विज्ञापन

पप्पू सिंह ने कहा कि राजीव गांधी की सभाओं और बैठकों में 200 से 250 पुलिसकर्मियों तक की तैनाती की जाती थी। यह व्यवस्था निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल से भी अधिक थी। ऐसे में चंद्रशेखर सरकार पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाना तथ्यों के विपरीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed