{"_id":"6939ce7943e793d61e0e997f","slug":"officers-and-employees-remained-in-the-office-even-after-three-oclock-ballia-news-c-190-1-bal1001-153600-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: कार्यालय में तीन बजे के बाद भी जमे रहे अधिकारी और कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: कार्यालय में तीन बजे के बाद भी जमे रहे अधिकारी और कर्मचारी
विज्ञापन
चिलकहर। ब्लाॅक के विभिन्न कार्यालयों से हाजिरी लगाने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों के गायब होने का मुद्दा अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद अधिकारी और कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचे और तीन बजे के बाद भी जमे रहे।
बाल विकास परियोजना कार्यालय पर सीडीपीओ राहुल कुमार और सुपरवाइजर सहित सभी कर्मचारी दोपहर बाद तीन बजे तक अपने कार्यालय में रहे। हालांकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कर्मचारियों की मनमानी दूसरे दिन भी बनी रही। पशु चिकित्सालय पर सिर्फ फार्मासिस्ट अरुण सिंह ही उपस्थित रहे।
खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर बीडीओ विनोद कुमार बिंद, एडीयो पंचायत सूर्य प्रकाश यादव सहित सभी कर्मचारी अपने कामों में व्यस्त देखे गए। फरियादियों को काफी सहूलियत मिली। पशुपालकों में चिकित्सकों के प्रति काफी नाराजगी दिखी। संवाद