{"_id":"6a1f166effccb61e2d00b3d0","slug":"nurpur-defeated-sukhpura-and-made-it-to-the-semi-finals-ballia-news-c-190-1-bal1001-165418-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: नूरपुर ने सुखपुरा को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: नूरपुर ने सुखपुरा को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
विज्ञापन
गड़वार क्षेत्र के जनऊ बाबा प्रीमियर लीग क्रिकेट क्लब जनऊपुर के तत्वाधान में आयोजित क्रिकेट प्रत
गड़वार। जनऊबाबा प्रीमियर लीग क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नूरपुर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सुखपुरा को छह विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
दिन-रात के प्रारूप में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सुखपुरा की टीम निर्धारित आठ ओवर में 43 रन ही बना सकी। नूरपुर की टीम ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भी नूरपुर की टीम ने रोमांचक संघर्ष के बाद कुकुरभुका को एक विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। लगातार दो जीत दर्ज कर नूरपुर की टीम ने खिताब की दावेदारी मजबूत कर दी है। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा के प्रांतीय सदस्य उपेंद्र पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। मैच में सज्जाद और विनीत ने अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि जावेद मुख्तार स्कोरर रहे। मुकाबलों का आंखों देखा हाल अभिषेक और अब्दुल जमाल ने सुनाया। परवेज, राशिद, रुस्तम, पवन, विशाल आदि मौजूद रहे।