{"_id":"653572cffbedc79606016fe4","slug":"number-of-passengers-increased-due-to-canceled-trains-operation-ballia-news-c-190-1-svns1007-5920-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: रद्द ट्रेनों के संचालन से यात्रियों की बढ़ी संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: रद्द ट्रेनों के संचालन से यात्रियों की बढ़ी संख्या
विज्ञापन
छपरा-वाराणसी सहित अन्य रूट पर निर्माण कार्यों के चलते निरस्त व रूट डायवर्ट ट्रेनों का संचालन पूर्व की भांति शुरू हो गया है। स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है, जिससे आय में धीरे-धीरे इजाफा होने लगा है।
बलिया स्टेशन से विभिन्न ट्रेनों से रोज करीब पांच हजार यात्री अपने गंत्वय को रवाना हो रहे हैं, जिनसे करीब छह लाख रुपये की आमदनी हो रही है, जो पिछले दिनों काफी कम थी। दशहरा बाद आमदनी में अच्छा खासा इजाफा होगा।
बलिया से होकर गुरजरने वाली लखनऊ एक्सप्रेस, बरौनी-अंबाला हरिहरनाथ एक्सप्रेस, बरौनी- गोंदिया एक्सप्रेस, दादर सेंट्रल- बलिया दादर एक्सप्रेस, छपरा- जालना एक्सप्रेस, नाहरलगुन -ओखा स्पेशल एक्सप्रेस, शाहगंज पैसेंजर सहित कई निरस्त ट्रेनों का संचालन पूर्व की भांति होने से यात्रियों में खुशी व्याप्त है।
विज्ञापन
स्टेशन पर यात्रियों के आवागमन से वेंडर सहित अन्य की आमदनी भी बढ़ी है। त्यौहार की छुट्टी में घर जाने के लिए टिकट काउंटर पर यात्रियों की लंबी लाइनें लग रही है। महानगरों से आने वाली ट्रेनों की जनरल बोगियों में यात्रियों की भारी भीड़ चल रही है। लोग जनरल टिकट पर यात्रा करने को मजबूर है।
24 घंटे लाइन में लगने के बाद भी तत्काल टिकट नहीं मिल रहा है। रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि त्योहार पर यात्रियों की भीड़ को देखते पूर्व में निरस्त सभी ट्रेनों का संचालन होने से रेलवे की आय में इजाफा हो रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। यात्री सुविधाओं को पूरा ध्यान देना का प्रयास हो रहा है।