{"_id":"687fccbed2eb61ef4806e7bd","slug":"now-you-can-do-name-and-address-correction-in-dl-online-ballia-news-c-190-1-svns1007-144563-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: अब ऑनलाइन कर सकेंगे डीएल में नाम और पता संशोधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: अब ऑनलाइन कर सकेंगे डीएल में नाम और पता संशोधन
विज्ञापन
बलिया। परिवहन विभाग ने लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) में नाम और पता संशोधन की प्रक्रिया को अब पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। इससे पहले इस कार्य के लिए आवेदकों को परिवहन कार्यालय के कई चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब यह प्रक्रिया सरल और डिजिटल हो गई है।
परिवहन विभाग की ओर से पहले ही ड्राइविंग लाइसेंस, डुप्लीकेट पंजीकरण प्रमाणपत्र, वाहन पंजीकरण, अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) और वाहन स्थानांतरण जैसी अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। हालांकि, लर्निंग डीएल में नाम और पता में बदलाव के लिए अभी तक मैनुअल प्रक्रिया अपनाई जाती थी। अब इस प्रक्रिया को भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कर दिया गया है। एआरटीओ अरुण कुमार राय ने बताया कि लर्निंग डीएल में नाम या पता संशोधन के लिए आवेदक परिवहन मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट https://pariva-han.gov.in पर जाकर संबंधित सेवा का लाभ ले सकते हैं। सुविधा से आवेदकों का समय और धन दोनों की बचत होगी। साथ ही विभागीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और फिजिकल सत्यापन जैसी जटिलताओं से भी राहत मिलेगी।
ऑनलाइन संशोधन की प्रक्रिया
वेबसाइट पर जाएं और Driving License Related Services विकल्प चुनें। अपने राज्य का चयन करें। लर्निंग लाइसेंस सेक्शन में जाएं। नाम या पता संशोधन के विकल्प पर क्लिक करें। आधार प्रमाणीकरण करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन को सबमिट करें।