{"_id":"6846d6d1a3b8cf75410276f1","slug":"now-women-conductors-are-seen-issuing-tickets-in-roadways-buses-training-of-women-conductors-completed-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: रोडवेज बसों में अब टिकट काटती नजर आ रही महिला परिचालक, महिला परिचालकों का प्रशिक्षण पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: रोडवेज बसों में अब टिकट काटती नजर आ रही महिला परिचालक, महिला परिचालकों का प्रशिक्षण पूरा
Mon, 09 Jun 2025 06:38 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 09 Jun 2025 06:38 PM IST
सार
संविदा पर नियुक्त 10 महिला परिचालकों कर प्रशिक्षण पूरा हुआ। बलिया-मऊ- आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर ड्यूटी लगाई जा रही है और इन रूट पर महिला परिचालक अब दिखने लगी हैं।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
रोडवेज बस डिपो में महिला परिचालकों की तैनाती के बाद अब उनकी ड्यूटी भी लगाई जा रही है। बलिया डिपो की बसों में पहली बार महिला चालक दिखाई देने लगी हैं। इससे अब डिपो में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो गई थी। परिवहन निगम के अन्य डिपो में महिला चालक व परिचालक है लेकिन बलिया डिपो में इनकी भागीदारी नहीं थी।
परिवहन मंत्री के निर्देश पर आजमगढ़ परिक्षेत्र में महिला परिचालकों की भर्ती निकाली गई। संविदा पर हुई भर्ती में बलिया डिपो को 12 महिला परिचालक मिली। एक सप्ताह तक उनकी ट्रेनिंग देने के बाद अब बस पर ड्यूटी लगाई जा रही हैं। फिर उन्हें वहीं बस दिया जा रहा है जो सुबह चलकर शाम को वापस डिपो में आ जाय।
परिवहन निगम ने भर्ती में शर्त रखा था कि उनकी तैनाती गृह जनपद में की जाएगी। जिससे उन्हें किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। उनकी सुविधा के अनुसार बसों में फिलहाल ड्यूटी लगाई जा रही है। आजमगढ़ परिक्षेत्र के आजमगढ़, बलिया, मऊ, बेल्थरारोड, शाहगंज, दोहरीघाट, आंबेडकर नगर डिपो में महिला परिचालकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
एआरएम अजय कुमार ने बताया कि महिला परिचालकों की ट्रेनिंग पूरी हो गई है। अब उन्हें बसों में ड्यूटी लगाई जा रही है। किसी तरह की दिक्कत आने पर वह डिपो के कर्मचारी से संपर्क कर सकती हैं। महिला चालकों के लिए भी जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
गोरखपुर तक चलने लगी रोडवेज बसें
लंबे समय बाद गोरखपुर के लिए रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया है। दोहरीघाट मार्ग से गोरखपुर के लिए सुबह तीन बसें चलाई जा रही हैं। तुर्तीपार पुल पर भारी वाहनों के प्रतिबंध होने के बाद रोडवेज बसों का संचालन बंद हो गया था। ऐसे में लोगों को कई तरह की दिक्कत हो रही थी। प्राइवेट वाहन चालक मनमानी किराया वसूल करते थे। अब यात्रियों को काफी सहूलियत मिल रही है।