फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now the women of the group will increase the income by setting up nursery

अब नर्सरी लगाकर आमदनी बढ़ाएंगी समूह की महिलाएं

Sun, 27 Mar 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Now the women of the group will increase the income by setting up nursery
बलिया। अभी तक जिले में समूह की महिलाएं गाय के गोबर से गमला बनाकर व बिजली बिल जमा कर सहित अन्य काम करते हुए आय में इजाफा कर रही थी। अब समूह की महिलाएं नर्सरी लगाकर भी अच्छा लाभ अर्जित करेंगी। जिले के सभी ब्लॉकों के एक-एक गांव नर्सरी लगाने की तैयारी है। सरकार की तरफ से आर्थिक मदद भी दी जाएगी। पौधे बेचकर समूह की महिलाएं आर्थिक तरक्की कर सकेंगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार कोरोना महामारी से उत्पन्न बेरोजगारी की समस्या दूर करने के लिए ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तरह-तरह की सुविधाएं दे रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले में 6000 महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा चुका है। इन समूहों में 65000 महिला सदस्य हैं। महिलाओं को निजी तौर पर और समूह में रोजगार दिलाने के प्रयास जारी हैं। प्रदेश में वन आवरण बढ़ाने और स्वयं सहायता समूहों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से तैयार की जाने वाली नर्सरी में पौध उगाने के लिए अब महिला स्वयं सहायता समूहों की मदद ली जाएगी। अधिकारियों की मानें तो नर्सरी के लिए समूह की महिलाओं को मनरेगा से पौधों की खरीद के लिए मदद दी जाएगी और वर्षा काल में पौधरोपण के लिए ग्राम पंचायतें मनरेगा के अंतर्गत पौध की खरीद कर ग्राम पंचायत के सार्वजनिक स्थल, चारागाह की भूमि, सड़कों के किनारे और किसानों की जमीनों पर लगाएंगी। इसके लिए जिले के प्रत्येक ब्लॉक में एक गांव चयन करने की प्रकिया शुरु की गई है। गड़वार ब्लॉक में एक गांव का चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन

नर्सरी से समूह की महिलाओं को आर्थिक लाभ होगा। कुल 17 ब्लॉकों के एक-एक गांव में नर्सरी के कार्य में कुल 17 समूहों की 204 महिलाएं अपनी आमदनी बढ़ा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं नर्सरी लगाकर अब लाभ कमाएंगी। इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक में एक गांव चयन करने की प्रक्रिया शुरु की गई है। गड़वार ब्लॉक में एक गांव का चयन किया गया है। अभी प्रकिया चल रही है।
- राजीव रंजन सिंह, जिला प्रबंधक, एनआरएलएम, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed