फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now RC will be issued against big defaulters of Electricity Department

अब विद्युत विभाग के बड़े बकायेदारों के खिलाफ जारी होगी आरसी

Wed, 29 Sep 2021 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Now RC will be issued against big defaulters of Electricity Department
बलिया। विद्युत विभाग की ओर से बिजली चोरी रोकने व बकाया बिल की वसूली को लेकर लगातार अभियान चला रहा है। अबतक बड़े पैमाने पर कार्रवाई भी की गई है। लेकिन 50 हजार से अधिक के कई बकायेदारों की ओर से भुगतान नहीं किया जा रहा है। ऐसे बकायेदारों के खिलाफ विभाग आरसी जारी कर भू राजस्व की तरह वसूली कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन

विद्युत विभाग पिछले कई दिनों से बकाया बिल वसूली और बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चला रहा है लेकिन बड़े बकाएदारों की ओर से पैसा जमा करने में हीलाहवाली की जा रही है। हालांकि विभाग की ओर से अब तक कुल जिले में 699 कनेक्शन काटे गए हैं। इसके अलावा, मंगलवार को विभागीय अधिकारियों की टीम की जांच में 49 उपभोक्ता बिना बकाया जमा किए तार जोड़कर बिजली का प्रयोग करते मिले। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। विद्युत चोरी के मामले में भी 18 उपभोक्ताओं पर कार्रवाई हुई। कुल 711 उपभोक्ताओं से 24.59 लाख की वसूली भी की गई। अधिकारियों ने बताया कि अब 50 हजार से अधिक के बकाएदारों के खिलाफ आरसी जारी कर राजस्व विभाग को भेजा जाएगा। इन बकाएदारों से जिला प्रशासन के सहयोग से भू राजस्व की तरह वसूली करना विद्युत विभाग की मजबूरी होगी।
विज्ञापन

50 हजार से अधिक के बकाएदार पैसा जमा करने में हीलाहवाली कर रहे हैं। ऐसे बकाएदारों के खिलाफ आरसी जारी कर जिला प्रशासन के सहयोग से वसूली की जाएगी। - आरके जैन, अधीक्षण अभियंता, विद्युत, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed