फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now information about seeds and fertilizers will be available on the mobile app

Ballia News: अब मोबाइल एप पर मिलेगी बीज व खाद की जानकारी

Sat, 15 Apr 2023 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Now information about seeds and fertilizers will be available on the mobile app
बलिया। कृषकों को खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी जल्द ही अब मोबाइल एप पर आसानी से मिलने लगेगी। कृषि निवेश केंद्र के साथ अन्य जानकारी देने के लिए नामित कर्मचारी मोबाइल एप पर अपलोड करने में जुटे हैं। प्रधानमंत्री गति शक्ति (नेशनल मास्टर प्लान) के तहत डिजिटल एग्रीकल्चर को जिले में प्रोत्साहित किया जाएगा। रिमोर्ट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर की मदद से कृषि निवेश केंद्रों, प्रयोगशाला, कृषि प्रक्षेत्र, फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर की जियो टैगिंग कर अपलोड किया जाएगा। अपलोडिंग के दौरान दुकान में मौजूद स्टॉक, सामग्री वार बिक्री रेट का विवरण दर्ज करना होगा।
विज्ञापन

खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी के साथ कब कौन सा उर्वरक प्रयोग करना, कौन-कौन सा बीज किस रेट पर किस दुकान पर मौजूद है, उर्वरक की स्थिति समेत अन्य जानकारी किसानों को एक ही प्लेटफार्म पर मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में संचालित राजकीय फार्म हाउस, राजकीय कृषि बीज भंडार, कृषि रक्षा इकाई, उर्वरक दुकान, बीज दुकान, कृषि रक्षा रासायन दुकान, कस्टम हायरिंग सेंटर तथा फार्म मशीनरी बैंक का डाटा मोबाइल एप पर अपलोड होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि अधिकारी ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा प्राप्त इनपुट के अनुसार जिले में अगले सप्ताह से बारिश और मौसम खराब होने की संभावना जताई गई है। इसलिए किसान अपने अनाज को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा देंं।

श्री अन्न योजना के तहत ब्लॉक से मिलेगा बीच ः जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि श्री अन्न योजना के तहत जनपद के किसानों को विकास खंड़ कार्यालय से मोटे अनाज के बीज उपलब्ध कराएं जाएंगे। इसके लिए इच्छुक किसान ब्लॉक मुख्यालय में आवेदन कर सकते है।


डिजिटल एग्रीकल्चर योजना के तहत किसानों को मोबाइल पर खेती-किसानी व कृषि निवेश से जुड़ी जानकारी मिलेगी। इससे जहां किसानों का समय बचेगा, वहीं उन्नत खेती-किसानी में सहूलियत होगी। अपलोडिंग कार्य समय से पूरा हो सके इसकी निगरानी की जा रही है। - धर्मेंद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed