{"_id":"60df46338ebc3ef40b55474f","slug":"now-increase-the-load-of-electricity-connection-sitting-at-home-ballia-news-vns598279811","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घर बैठे बढ़वाएं बिजली कनेक्शन का लोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घर बैठे बढ़वाएं बिजली कनेक्शन का लोड
विज्ञापन
बलिया। शहरी क्षेत्र के बिजली उपभोक्ता अब घर बैठे घरेलू कनेक्शन का लोड बढ़ा सकेंगे। पावर कॉरपोरेशन की वेबसाइट के अलावा मोबाइल में सुविधा एप के माध्यम से यह संभव होगा। इसके साथ ही वेबसाइट के माध्यम से कनेक्शनधारकों को नाम और पता आदि संशोधित करने की भी सुविधा मिलेगी। कोरोना संकट के बीच उपभोक्ताओं को घरों से बाहर निकल बिजली दफ्तर आने की जरूरत न पड़े, इसके लिए निगम ने एक बार फिर से इस सेवा को प्रभावी किया है।
एसडीओ हरिओ गुप्ता ने बताया कि उपभोक्ता पावर कॉरपोरेशन की वेबसाइट www.uppcl.online.com पर पंजीकरण कराकर इस सेवा का लाभ ले सकते हैं। उन्हें वेबसाइट पर ही एकाउंट आईडी और मोबाइल नंबर के साथ अपनी आधिकारिक ईमेल आईडी देनी पड़ेगी। उपभोक्ताओं को अपना एक एकाउंट आईडी के जरिए उपभोक्ता सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। पंजीकरण के बाद उपभोक्ता को लोड बढ़ाने के लिए कनेक्शन लोड वाले आप्शन में जाकर एकाउंट आईडी, बिल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
इसके बाद चेंज वाले विकल्प में जाकर उपभोक्ताओं को विवरण दर्ज कर उसे सब्मिट करना पड़ेगा लोड बढ़ाने का चार्ज भी उपभोक्ता क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं। अन्यथा की स्थिति में अगले बिजली बिल में लोड का चार्ज जुड़कर आएगा।
विज्ञापन
कॉमर्शियल कनेक्शन में कटवानी होगी मीटर कास्ट
एसडीओ हरिओम गुप्ता ने बताया कि अगर उपभोक्ता के घर पर प्रीपेड मीटर लगा है तो उसे सबसे पहले अपने खंड कार्यालय पर जाकर मीटर के मूल्य की पर्ची कटवानी पड़ेगी। उन्हें अपने घरेलू कनेक्शन को पांच किलोवाट या उससे अधिक करवाना हुआ तो उनके लिए यह जरूरी होगा। इसके बाद निगम की तरफ से दिए गए फार्म को भरकर अधिशासी अभियंता या उपखंड अधिकारी से लोड बढ़वाने की स्वीकृति लेनी होगी। आवेदन को ऑनलाइन उपभोक्ता के नाम से उसकी आईडी पर स्वीकृत होने के बाद सीधे मीटर खंड में उसका रिकार्ड पहुंच जाएगा। इसके बाद टीम आकर पुराना मीटर बदलकर नया मीटर लगा देगी। विभाग के सुविधा एप पर भी लोड बढ़ाने के साथ नए कनेक्शन के लिए आवेदन करने का विकल्प मौजूद है। इसके लिए उपभोक्ता को मोबाइल में सुविधा एप इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद निर्देशों का पालन कर नया कनेक्शन या फिर लोड बढ़ाने का आवेदन किया जा सकेगा।