{"_id":"640a04b6d7b7bf28580d1554","slug":"now-go-to-lucknow-by-rajdhani-express-bus-ballia-news-c-20-1-95739-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: अब राजधानी एक्सप्रेस बस से जाइए लखनऊ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: अब राजधानी एक्सप्रेस बस से जाइए लखनऊ
Thu, 09 Mar 2023 09:39 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
Updated Thu, 09 Mar 2023 09:39 PM IST
विज्ञापन
बलिया। रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने राजधानी एक्सप्रेस बस का तोहफा दिया है। बृहस्पतिवार को बलिया-लखनऊ राजधानी एक्सप्रेस को प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बता दें कि मुख्यमंत्री ने बीते चार मार्च को होली पर परिवहन निगम को 115 बसों का तोहफा दिया है। इनमें 76 राजधानी एक्सप्रेस और 39 सामान्य बसें शामिल है। शासन से बलिया जनपद को एक बस मिली है। इसे बलिया से लखनऊ चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को फूल मालाओं से दुल्हन की तरह सजी बलिया-लखनऊ राजधानी एक्सप्रेस बस को प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रोडवेज बस स्टैंड में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने यात्रियों को बसों का तोहफा दिया है। जल्द रोडवेज से जर्जर बसों का हटाकर बेहतर स्तर की बसों को लगाया जाएगा। राजधानी एक्सप्रेस के चलने से लोगों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
एआरएम उमाकांत मिश्रा ने बताया कि बलिया से राजधानी एक्सप्रेस बस सुबह सात बजे चलेगी और दिन में 3:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से शाम पांच बजे चलकर रात में 1:15 बजे बलिया आएगी। इस मौके पर फोरमैन राकेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ लेखाकार महेश पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, अरुण सिंह बंटू, अंकुर उपाध्याय, आदि मौजूद रहे।