फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now free wifi facility will have to be provided in every municipal body

अब प्रत्येक नगर निकायों में देनी होगी मुफ्त वाईफाई की सुविधा

Tue, 14 Sep 2021 10:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Now free wifi facility will have to be provided in every municipal body
बलिया। शासन की ओर से अब सभी नगरपालिका परिषदों और नगर पंचायतों में मुफ्त वाईफाई सुविधा देने की घोषणा की गई है। इसमें जिला मुख्यालय के करीब स्थित नगरपालिका और नगर पंचायतों में दो सार्वजनिक स्थानों तथा अन्य नगर निकायों में एक सार्वजनिक स्थल पर मुफ्त वाईफाई की सुविधा देने के निर्देश दिए गए हैं। सितंबर माह में इस योजना के तहत कार्य पूरा करना होगा और अक्तूबर के पहले सप्ताह में इसका उद्घाटन कराना होगा। निकायों से एक सप्ताह में सूचना तलब की गई है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकारी की ओर से जुलाई में जिला मुख्यालय के समीप के नगर निकायों में मुफ्त वाईफाई की सुविधा देना की घोषणा की गई थी, लेकिन जनपद में इसकी कहीं शुरुआत नहीं हो पाई। अब नगर विकास विभाग की ओर से जनपद के सभी नगर निकायों में यह सुविधा देने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। यह सुविधा निकाय अंश से उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन

इन स्थानों पर दे सकते हैं सुविधा
बलिया। प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर मुफ्त वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हॉटस्पॉट चिह्नित किया जाना है। शहर के बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन के समीप के स्थलों, तहसील, कचहरी, ब्लॉक कार्यालय, रजिस्ट्रार कार्यालय तथा मुख्य बाजारों में लोगों को मुफ्त वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है। मुफ्त वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नगरीय निकाय के अधिकारी इंटरनेट कंपनियों से करार करेंगे। वाईफाई में इंटरनेट की स्पीड पर विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के निर्देश मिले हैं, लेकिन यह कार्य निकाय अंश से कराना है। नगर पालिका इस समय वित्तीय समस्याओं से जूझ रही है। वेतन और मानदेय आदि के लिए भी दिक्कत हो रही है। वित्तीय समस्या दूर होने पर इसके लिए प्रयास किया जाएगा। - दिनेश विश्वकर्मा, ईओ बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed