फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now e-KYC can be done for Kisan Samman Nidhi till July 31

अब 31 जुलाई तक किसान सम्मान निधि की करा सकेंगे ई-केवाईसी

Fri, 03 Jun 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Now e-KYC can be done for Kisan Samman Nidhi till July 31
बलिया। किसान सम्मान निधि लेने वाले किसान अब 31 जुलाई तक ई केवाईसी करा सकेंगे। सरकार की ओर से दूसरी बार समय सीमा में वृद्धि की गई है। जिले में अभी भी करीब डेढ़ लाख किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों ने ई केवाईसी नहीं कराया है। हालांकि इसको लेकर कृषि विभाग की ओर से अभियान भी शुरू किया गया है। कृषि विभाग के अधिकारियों की मानें तो ई केवाईसी नहीं कराने वाले किसानों की अगली कि़स्त बाधित हो सकती है। उधर, किसानों को आधार अपडेट कराने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने दो दिनों पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 11 वीं किस्त जारी कर दी। इसके पूर्व एक जनवरी 2022 को 10वीं किस्त जारी की थी और इसके बाद ही अगली किस्त लेने के लिए सरकार की ओर से ई-केवाईसी कराना अनिवार्य किया गया है। शुरुआत में इसके लिए 31 मार्च तक समय का निर्धारण किया गया। लेकिन विभिन्न कारणों से ई-केवाईसी की गति काफी धीमी होने पर सरकार ने इसकी समय सीमा बढ़ाकर 31 मई कर दी। इसके बावजूद ई-केवाईसी की गति जोर नहीं पकड़ने पर सरकार ने इसकी समय सीमा 31 जुलाई कर दी है। 4.52 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ अब तक मिल चुका है। जिला कृषि अधिकारी की मानें तो अब तक कुल 2.77 लाख किसानों ने ई-केवाईसी किया है जबकि 1.75 लाख किसान अपना ई-केवाईसी नहीं कर सके हैं। बताया कि इसके लिए विभाग की ओर से अभियान भी शुरु किया गया है। इसके लिए विभागीय कर्मी गांवों में किसानों को जागरुक कर ई-केवाईसी कराने का कार्य कर रहे हैं। जो किसान स्वयं ई-केवाईसी करने में सक्षम नहीं होंगे वह नजदीकी जनसेवा केंद्रों पर करा सकेंगे। उधर, ई-केवाईसी के लिए आधार का मोबाइल से लिंक होना जरुरी है। लेकिन अधिकांश किसानों के आधार मोबाइल से लिंक नहीं हैं। इसके चलते किसानों को आधार अपडेट कराने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि योजना के किसानों को ई-केवाईसी कराने के लिए समय सीमा बढ़ा कर 31 जुलाई कर दी गई है। अभी जिले में 62 फीसदी किसानों ने ही ई-केवाईसी कराया है। ई-केवाईसी नहीं होने पर अगली किस्त बाधित हो सकती है। - विकेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed