फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now 64 revenue villages will be included in the municipality

Ballia News: अब नगर पालिका में शामिल होंगे 64 राजस्व गांव

Tue, 22 Jul 2025 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Now 64 revenue villages will be included in the municipality
बलिया। नगर पालिका के सीमा विस्तार में दो विकास खंडों दुबहड़ व हनुमानगंज के 35 ग्राम पंचायतों के 64 राजस्व गांवों को शामिल किया गया है। इनमें दुबहड़ ब्लॉक की 16 व हनुमानगंज विकास खंड की 19 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। सीमा विस्तार को शासन से मंजूरी मिलने के बाद करीब 5758 हेक्टेयर क्षेत्रफल की 126451 हजार की आबादी नगर पालिका का हिस्सा हो जाएगी। नपा के सीमा विस्तार के संशोधित पत्रावली को जिलाधिकारी एमपी सिंह ने सोमवार को देर शाम शासन को प्रेषित कर दिया।
विज्ञापन

प्रदेश के परिवहन मंत्री और नगर विधायक दयाशंकर सिंह ने बीते तीन जुलाई को जिलाधिकारी एमपी सिंह को पत्र लिख कर 14 और ग्राम पंचायतों को नगर पालिका में शामिल करने को कहा था। इसके पूर्व इसी वर्ष अप्रैल में तत्कालीन जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने 45 राजस्व गांवों को नगर पालिका में शामिल करने का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया था। उधर, परिवहन मंत्री के पत्र का संज्ञान लेते हुए डीएम एमपी सिंह ने संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की थी, जिस पर सीआरओ त्रिभुवन ने इन ग्राम पंचायतों का लेखा जोखा संबंधित लेखपालों से मांगा था।
विज्ञापन

परिवहन ने पत्र में जिन ग्राम पंचायतों को नगर क्षेत्र में शामिल करने के लिए पत्र लिखा था,उनमें टकरसन, ब्रह्माइन, शंकरपुर, बसंतपुर, मुस्कीम, उदयपुरा, बैजनाथ छपरा, नगवां, अखार, नई बस्ती ब्यासी, बाबूूराम के छपरा, जनाड़ी, पांडेयपुर और दरामपुर शामिल थे, लेकिन जिला प्रशासन ने जो संशोधित प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया है, उनमें बसंतपुर, नगवां, जनाड़ी, पांडेयपुर, नई बस्ती ब्यासी को शामिल नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों को शामिल करने का भेजा गया है प्रस्ताव
नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार में पूर्व में प्रेषित 45 ग्रामों-जमुआ, गोपालपुर, अराजी माफी पिपरा, मुर्की, सहोदरा, सहरसपाली, तिखमपुर, सोनाडाबर, पटखौली मु0 यारपुर, पुरन्दरपुर मु. हरपुर, रघुनाथपुर, अमृतपाली, अराजी माफी अमृतपाली, बहादुरपुर, जीराबस्ती, देवकली, परिखरा, छोड़हर, अगरसण्डा, सर्फुद्दीनपुर उर्फ मुबारकपुर, सर्फुद्दीनपुर, खाप सर्फुद्दीनपुर, माल्देपुर, तारनपुर, परसीपट्टी, बहेरी, प्रेमचक, निधरिया, लच्छिरामपुर, भगवानपुर, जलालपुर, हैबतपुर, हैबतपुर खाप, रामपुर महावल, नसीराबाद, खाप नसीराबाद, खाप भगवानपुर, बिजौरा, देवरियांकलां, देवरिया खुर्द, मंसूरपुर, परमन्दापुर, कचारा, खोडीपाकड, खाप खोड़ीपाकड को शामिल किया गया है। इसके अलावा 19 नए ग्रामों- उदयपुरा, अखार, बाबूराम के छपरा, खेमन छपरा, बन्धुचक, माधोमठ, टकरसन, शंकरपुर, दरामपुर, बह्ममाईन, गोठउली, ईश्वरपुरा, संवरूबॉध, मोहन छपरा, खाप टेकार, शिवरामपुर, पडरी, किशुननगर, दुबौली को सम्मिलिति करते हुए कुल 64 गांवों को सम्मिलित किया गया है।
11 साल पूर्व शुरु हुई थी सीमा विस्तार की कवायद
दस नवंबर 2014 को नगर विकास अनुभाग-6 के तत्कालीन विशेष सचिव ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर नगर पालिका के सीमा विस्तार के लिए प्रस्ताव मांगा गया था। तब नगर पालिका के तत्कालीन ईओ संतोष मिश्रा ने 19 मार्च 2015 को शासन को सीमा विस्तार की रिपोर्ट भेजी थी। इसमें शहर से सटे 24 ग्राम पंचायतों में शहरी लक्षण का हवाला देकर उसे नपा में शामिल करने का प्रस्ताव दिया था। फिर सीमा विस्तार के प्रकरण को लेकर चार अगस्त 2016 को बोर्ड की बैठक हुई। इसमें सम्मिलित किए जाने वाले 24 गांवों के अतिरिक्त तीन अन्य गांवों को भी सीमा विस्तार में शामिल करने की मांग पर पांच सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट पर अध्यक्ष की ओर से ग्राम परिखरा व पटखौली तक सीमा विस्तार का निर्णय हुआ, लेकिन मामला अधर में लटक गया। इसके बाद परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह के प्रयास से वर्ष 2024 से सीमा विस्तार की कवायद आरंभ हुई, शुरु में 29 फिर 36 व 45 राजस्व गांवों को नपा में शामिल करने पर सहमति बनी थी।
भंग हो जाएंगी ग्राम पंचायतें
जिन 35 ग्राम पंचायतों के गांवों को नगर पालिका में शामिल करने का प्रस्ताव है, उसे शासन से मंजूरी मिलने और सीमा विस्तार की कवायद पूरी होते ही वहां कार्यरत ग्राम पंचायतों का अस्तित्व स्वत: समाप्त हो जाएगा। इसके बाद वहां के नागरिक अपने प्रतिनिधि के तौर पर सभासद और अध्यक्ष के लिए मतदान करेंगे।

नगर से सटे और शहरी सुविधाओं वाले 64 राजस्व गांवों को नगर पालिका में शामिल करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। -एमपी सिंह, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed