फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Notice to the program officer for not having e-KYC of laborers

Ballia News: मजदूरों की ई-केवाईसी नहीं होने पर कार्यक्रम अधिकारी को नोटिस

Fri, 13 Feb 2026 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Notice to the program officer for not having e-KYC of laborers
बांसडीह रोड। मनरेगा योजना अंतर्गत पंजीकृत सक्रिय मजदूरों की ई-केवाईसी प्रक्रिया में लापरवाही सामने आने पर सीडीओ ओजस्वी राज ने सख्त कदम उठाए हैं। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी दुबहड़ को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी मनीष रघुवंशी ने बताया कि उपायुक्त श्रम एवं रोजगार के निर्देश पर नोटिस जारी किया गया है। इसमें ग्राम पंचायत बाबू राम तिवारी, मनियारी जसाव, अखार, दिउली, ओझा कछुआ, सराक, पटखौली, दोपही, शिवपुर दीयर नंबरी, सहरसपाली, नगवा, रघुनाथपुर, सुरेमनपुर, डुमरी, बलीपुर,शीतल दवनी, तिवारी बरहटा, शिवपुर दीयर नई बस्ती के रोजगार सेवकों को भी नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

18 रोजगार सेवकों के साथ सचिवों को सामंजस्य बनाकर उनका सहयोग करने के लिए निर्देश दिया गया था। विकास खंड दुबहड़ अंतर्गत 59 ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के तहत कुल सक्रिय 6560 मजदूर है। जिसमें 3668 मजदूर का ई-केवाईसी हो गया है। जबकि 2892 मजदूर का ई केवाईसी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक की 59 ग्राम पंचायतों में ई-केवाईसी अभियान चलाया जा रहा है। गांव के सभी सचिवों को रोजगार सेवकों से सामंजस्य बनाकर उनका सहयोग करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। उधर 11 फरवरी को फिर सीडीओ ओजस्वी राज ने सख्त निर्देश दिए हैं कि अगर तीन दिन के अंदर ई-केवाईसी पूर्ण नहीं हुई तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बाहर नौकरी करने वालों की ई-केवाईसी बनी परेशानी: बांसडीह रोड। विकास खंड दुबहड़ अंतर्गत कई ग्राम पंचायत में श्रमिकों का डेटा अपलोड तो कर दिया गया है, लेकिन गांव में मजदूरी नहीं मिलने पर वह अन्यत्र रहकर काम कर रहे हैं। ऐसे में मजदूरों का ई-के वाईसी करना कई रोजगार सेवकों की परेशानी बढ़ गई है। उधर विभागीय टीम ने बीते दिन सराक ग्राम पंचायत में श्रमिकों का फोटो अपलोड करने में भिन्नता आने पर मामले को लीपापोती करने में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed