फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Notice to 30 shops for not paying outstanding rent, Palika will seal it

Ballia News: बकाया किराया नहीं देने पर 30 दुकानों को नोटिस, सील करेगी पालिका

Tue, 01 Jul 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Notice to 30 shops for not paying outstanding rent, Palika will seal it
बलिया। नगर क्षेत्र में पालिका की स्वामित्व वाली 30 दुकानों को किराया नहीं देने पर नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जगदीशपुर पानी टंकी के पीछे अवस्थित नगर पालिका परिषद की 30 दुकानों काे अंतिम नोटिस जारी कर मंगलवार तक बकाया किराया जमा करने की चेतावनी दी गई है। दोपहर 12:00 बजे तक बकाया किराया जमा नहीं करने पर दुकानों को सील किया जाएगा।
नगर पालिका के ईओ सुभाष कुमार ने बताया कि नगर क्षेत्र में नपा की 490 दुकानें है, जिनसे नपा को अभी भी प्रति माह 80 से लेकर 300 रुपये तक ही दुकानों का किराया मिलता है। हालांकि बीते जून 2024 में नगर पालिका बोर्ड ने नए सर्किल रेट के अनुसार किराया वसूलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, तब मीना बाजार की दुकानों का किराया 3300 रुपये प्रतिमाह किया गया था, लेकिन दुकानदारों ने बढ़ा किराया देने में रुचि नहीं दिखाई और हाईकोर्ट चले गए।
विज्ञापन

हालांकि उच्च न्यायालय ने नगर पालिका को निर्देश दिया था कि जब तक मामले का निस्तारण नहीं हो जाता तब तक दुकानदारों से 1000 रुपये प्रतिमाह बतौर किराया लिया जाए, लेकिन दुकानदारों ने हाईकोर्ट के आदेश पर भी किराया नहीं बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष नपा बलिया संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने कहा नगर पालिका परिषद की दुकानों से अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक प्रतिमाह किराया के रूप में हाईकोर्ट के निर्देश पर एक हजार रुपये की वसूली की जाएगी। बकाया किराया जमा नहीं करने वालें के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुकानों को सील किया जाएगा। हाई कोर्ट में मामले का निस्तारण होने के बाद स्वकर के तहत दुकानों का किराया तय किया जाएगा।

इन इलाकों में हैं नपा की दुकानें : शहर के जनता मार्केट, मछली मार्कट, चौक, मीना बाजार, गुदरी बाजार, हरिजन बस्ती, कालटैक्स मार्केट, राजकमल मार्केट, राजकीय मार्केट, बहादुरपुर मार्केट, हास्पिटल रोड, उन्मेष मार्केट, गांधी आश्रम, इंदिरा मार्केट, संजय मार्केट समेत अलग-अलग इलाकों में नगर पालिका परिषद की करीब 490 दुकानें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article