फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Not Mishra Newari, now 24 hours drinking water supply in Haripur ward

Ballia News: मिश्र नेवरी नहीं, अब हरिपुर वार्ड में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति

Wed, 12 Jul 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Not Mishra Newari, now 24 hours drinking water supply in Haripur ward
बलिया। शहर के वार्ड-5 मिश्र नेवरी में नए साल में 24 घंटे पेयजल की आपूर्ति की तैयारी थी। इस वार्ड को आदर्श वार्ड बनाकर दिन-रात पानी की आपूर्ति के लिए जल निगम ने 19 करोड़ की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा था। परियोजना के लिए प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई भूमि विवादित होने से ये खटाई में पड़ गई।
विज्ञापन

अब इस वार्ड में नहीं बल्कि हरिपुर वार्ड में 24 घंटे निर्बाध पेयजल की आपूर्ति होगी। इसके लिए, आवास-विकास में भूमि भी मिल गई है। जल निगम शहरी ने 14.28 करोड़ की डीपीआर भी तैयार कर ली है। जल्द इसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। उड़ीसा के पुरी में शुरू किए जा चुके इस तरह के प्रोजेक्ट के बाद केंद्र सरकार ने अन्य शहरों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसे शुरू करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

बलिया में पायलट प्रोजेक्ट के लिए वार्ड-पांच को चुना गया था। जल निगम ने इसके तहत 19 करोड़ों की डीपीआर तैयार की थी। परियोजना के तहत कॉलोनी में तीन बड़े नलकूप लगाए जाने थे। पानी को स्टोर करने के लिए एक टंकी बनाई जानी थी। अधिक प्रेशर क्षमता वाली लाइनें डाली जानी थी कि 24 घंटे मिलने वाली आपूर्ति से पाइप लाइन फटे नहीं। परियोजना के लिए जिला प्रशासन से भूमि मांगी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई भूमि विवादित निकली। इस पर कुछ लोगों का कब्जा है। इसलिए जल निगम जिला प्रशासन से दूसरी भूमि की मांग की। जिला प्रशासन मिश्र नेवरी वार्ड में दूसरी भूमि उपलब्ध कराने में नाकाम रहा। अब योजना के तहत हरिपुर वार्ड का चयन किया गया है। परियोजना के लिए आवास-विकास में आवश्यक भूमि भी मिल गई है। जल निगम शहरी की ओर से दोबारा 14.28 करोड़ की डीपीआर भी तैयार कर ली है। इसे स्वीकृति के लिए जल्द शासन को भेजा जाएगा।

बिजली नहीं रहने पर जनरेटर की सुविधा
बलिया। यदि किसी समस्या से बिजली नहीं है तो भी इस वार्ड में पेयजल की सप्लाई नहीं रुकेगी। नलकूपों के लिए जनरेटर भी खरीदे जाएंगे। इससे बिजली नहीं रहने की दशा में भी भरपूर पेयजल की आपूर्ति शुरू की जाएगी। वार्ड में पानी की आपूर्ति की निगरानी स्काडा (सुपरविजरी कंट्रोल एंड डाटा एक्विजिशन) सिस्टम के जरिए होगी।
नलकूपों को चलाने और बंद करने, लाइनों के वाल्व खोलने का काम कंप्यूटराइज्ड होगा। अधिकारी दफ्तर या कंट्रोल रूम से ही पानी की आपूर्ति समेत प्रोजेक्ट की निगरानी कर सकेंगे। पाइपलाइन लीकेज होने पर कंप्यूटर सिस्टम के जरिए उसका लोकेशन पता चल जाएगा। कर्मचारी उसी प्वाइंट पर पहुंचकर लाइन को रिपेयर कर देंगे।

जेब भी होगी ढीली
बलिया। हरिपुर वार्ड में 24 घंटे पानी की आपूर्ति की एवज में लोगों को जेब भी ढीली करनी पड़ेगी। यहां 100 फीसदी कनेक्शनों पर वाटर मीटर लगाए जाएंगे। हालांकि परियोजना पूरी होने के बाद पानी की दरें नगरपालिका बोर्ड की बैठक में तय की जाएंगी। इसके बाद लोग जितना पानी खर्च करेंगे, तय दरों के हिसाब से उसकी कीमत चुकानी होगी।


जल निगम की ओर से मिश्र नेवरी में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति के लिए लगभग 19 करोड़ की डीपीआर तैयार की गई थी। भूमि विवादित होने से बदलाव किया गया है। अब हरिपुर वार्ड में परियोजना को लगाया जाएगा। आवास विकास में भूमि भी मिल गई है। 14.28 करोड़ की डीपीआर तैयार कर ली गई है। स्वीकृति के लिए जल्द शासन को भेजा जाएगा। - अंकुर श्रीवास्तव, एक्सईएन, जल निगम शहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed