फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   not celebrate RSS programme in ballia

नहीं हुआ पथ संचलन, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाया वर्ष प्रतिप्रदा

Tue, 13 Apr 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
not celebrate RSS programme in ballia
बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नगर में लगने वाली सभी शाखाओं में मंगलवार को सामाजिक दूरी एवं सरकारी नियमों का पालन करते हुए स्वयंसेवकों ने सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार को स्मरण किया तथा वर्ष प्रतिपदा का उत्सव मनाया। हालांकि कोविड की वजह से पथ संचलन का आयोजन नहीं किया गया। जगदीशपुर में लगने वाली शिवाजी शाखा पर भी वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया गया।
विज्ञापन

सर्वप्रथम शाखा लगने के बाद आद्य सरसंघ चालक प्रणाम हुआ और ध्वज लगने के बाद मुख्य वक्ता विभाग संपर्क प्रमुख मणिराम मिश्र ने कहा कि वर्तमान में पूरा विश्व कोरोना महामारी की संकट से जूझ रहा है। इसका बचाव सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देशों का समुचित पालन करते हुए ही किया जा सकता है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मॉस्क और हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करें। हाथों को हमेशा साफ करते रहे और अपने स्वास्थ्य क्षमता को बढ़ाने के लिए योग, व्यायाम और आयुर्वेदिक काढ़े का प्रयोग करें। लक्षण दिखने पर कोरोना टेस्ट जरूर कराएं। इस मौके पर रमेश, चंद्रशेखर, सत्येंद्र आदि रहे। अध्यक्षता सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जगदीशपुर के प्रधानाचार्य धीरेंद्र श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed