{"_id":"611fe5d48ebc3e7a1f5e06d7","slug":"nomination-papers-will-be-sold-from-today-ballia-news-vns607049828","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला योजना समिति के सदस्य चुनाव को आज से बिकेगा नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला योजना समिति के सदस्य चुनाव को आज से बिकेगा नामांकन पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। तीन सितंबर को होने वाले जिला योजना समिति के निर्वाचन में 9 अनारक्षित, 5 अनारक्षित महिला, 3 अनुसूचित जाति, एक अनुसूचित जाति महिला, 5 अन्य पिछड़ा वर्ग, 2 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला सदस्यों का निर्वाचन होगा। इसके लिए 27 अगस्त को जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में नामांकन दाखिल होगा। 21 से 27 अगस्त के बीच नामांकन पत्र खरीदा जा सकेगा। नामांकन पत्र का मूल्य अनारक्षित के लिए 500 रुपये तथा आरक्षित के लिए 250 रुपये है।
जिला निर्वाचन अधिकारी अदिति सिंह ने बताया कि नामांकन पत्र पर उम्मीदवार की फोटो चस्पा की जायेगी। दो प्रस्तावक व दो अनुमोदक होंगे, जो जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्य होंगे। उम्मीदवार नामांकन पत्र पर नामांकन के लिए सहमति देने के लिए स्वयं हस्ताक्षर करेगा। यदि कोई निर्वाचित सदस्य आरक्षित स्थान से निर्वाचन लड़ना चाहता है तो वह नामांकन पत्र के साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र नामांकन पत्र के साथ प्रस्तुत करेगा। नामांकन पत्र के साथ जाति प्रमाणपत्र की प्रमाणित प्रति संलग्न करनी होगी। प्रत्याशी अधिकतम तीन सेट में नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकता है। उम्मीदवार द्वारा कोई जमानत धनराशि जमा नहीं किया जाएगा। नामांकन पत्र 21 से 27 अगस्त तक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक जिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष से प्राप्त किया जा सकेगा। 27 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक जिलाधिकारी कार्यालय (न्यायालय कक्ष) में सहायक निर्वाचन अधिकारी के समक्ष दाखिल किया जाएगा।