फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   No competent officer arrived to hear the complaint in Sukhpura

Ballia News: सुखपुरा में शिकायत सुनने नहीं पहुंचा कोई सक्षम अधिकारी

Sun, 13 Apr 2025 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
No competent officer arrived to hear the complaint in Sukhpura
बलिया। जनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसपी ओमवीर सिंह और नगर मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा ने शहर कोतवाली में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। वहीं, सुखपुरा में किसी सक्षम प्रशासनिक अधिकारी के नहीं पहुंचने से अधिकतर फरियादियों को निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन

समाधान दिवस के दौरान सभी थानों पर 89 शिकायतें आईं। 18 का निस्तारण किया गया। बचे 71 मामलों में से 61 मामले राजस्व से जुड़े हैं। जमीन संबंधित सभी प्रकरणों में पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सुखपुरा प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह की अध्यक्षता में पांच मामले सुने गए। सभी राजस्व से संबंधित थे। एक ही मामले का निस्तारण हो पाया। बैरिया थाने में सीओ फहीम कुरैशी की अध्यक्षता में 10 मामले सुने गए। इसमें एक का निस्तारण किया जा सका। एसएचओ राकेश सिंह, शिवकुमार यादव उपस्थित रहे। पकड़ी थाने पर 5 लोग शिकायत लेकर पहंुचे। दो का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक लालमणि सरोज, सियाराम यादव, मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरही थाने में थाना समाधान दिवस पर आठ मामले आए। एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। भरौली गांव निवासी जनार्दन राय ने बताया कि उनकी शादी नहीं हुई है।
2016 में कागज में मर गया, जिंदा होने के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ी। 2024 में तत्कालीन जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार के आदेश पर जिंदा हुआ। छह बीघा जमीन है। विवाद के कारण सीज है। इसके लिए दौड़ रहा हूं। तहसीलदार अतुल हर्ष, सीओ सदर मो. उस्मान, थानाध्यक्ष नदीम अहमद फरीदी मौजूद रहे।
नगरा में कुल 11 मामले आए। एक का मौके पर निस्तारण हुआ। सिकंदरपुर थाने पर उप जिलाधिकारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में पांच प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए।

चार राजस्व विभाग और एक पुलिस विभाग से संबंधित था। राजस्व विभाग के एक और पुलिस विभाग के एक मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एसएचओ विकास चन्द पाण्डेय, क्राइम इंस्पेक्टर नरेश कुमार मालिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed