फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Nitin Gadkari to visit Sitabdiara to lay the foundation stone for the Ballia-Ara bypass.

Ballia News: बलिया-आरा बाईपास का शिलान्यास करने सिताबदियारा आएंगे नितिन गडकरी

Mon, 12 Oct 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Nitin Gadkari to visit Sitabdiara to lay the foundation stone for the Ballia-Ara bypass.
जेपी जयंती पर लाला टोला सिताबदियारा में जेपी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते पूर्व सांसद बीरेंद्र
जयप्रकाश नगर। सिताबदियारा के लाला टोला स्थित जयप्रकाश नारायण स्मारक प्रतिष्ठान में रविवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

समारोह को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोकनायक की आकांक्षाओं और क्षेत्र के विकास की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बलिया-आरा बाईपास को मंजूरी मिल चुकी है। इसके शिलान्यास के लिए मैं जल्द ही सिताबदियारा आऊंगा।
उन्होंने कहा कि वर्ष 1975 में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में हुआ संपूर्ण क्रांति आंदोलन देश के इतिहास की महत्वपूर्ण घटना है।
इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने किया। आयोजित जयंती समारोह में ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचार आज भी देश की राजनीति और सामाजिक व्यवस्था के लिए प्रासंगिक हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ट्रस्ट के सचिव आलोक कुमार सिंह, जयप्रकाश साहू, नंद जी सिंह, रॉकी सिंह, प्रशांत उपाध्याय सहित क्षेत्र के अनेक गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
उधर, सोबईबांध स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित वृंदावन मिश्र स्मृति परिसर में जेपी विचार मंच और लोकतंत्र सेनानी के संयुक्त तत्वावधान में स्मृति सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकतंत्र सेनानी द्विजेंद्र कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित सभा में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सभा में लोकतंत्र सेनानी शिवकुमार मिश्र, अजय बहादुर आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed