{"_id":"586e57cd4f1c1b0765158ede","slug":"nishpaksha-matdan-ke-liye-prashsan-ne-kamar-kasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्पक्ष मतदान के लिए प्रशासन ने कसी कमर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्पक्ष मतदान के लिए प्रशासन ने कसी कमर
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Thu, 05 Jan 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आचार संहिता का शत प्रतिशत पालन कराना प्राथमिकता होगी। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराना प्राथमिकता है।
निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन कराया जाएगा। जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में भयमुक्त वातावरण में मतदान कराने के लिए आरपीएफ की टीम भी पहुंच गई है, जो क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर लोगों को जागरूक करेगी। उन्होंने बताया कि जनपद के सात विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2409 मतदेय स्थल तथा 1412 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, शौचालय एवं बैठने के लिए समुचित व्यवस्था कराने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। जिन मतदान केंद्रों पर बिजली की व्यवस्था नहीं हो पाई है, ऐसे केंद्रों पर सोलर लाइट के माध्यम से बिजली की व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों की व्यवस्था जांचने के लिए आयोग की तरफ से टीम भी जिले में आएगी तथा वीडियो रिकार्डिंग कर उसकी रिपोर्ट आयोग को भेजगी।
विज्ञापन
जनपद में 29 नोडल अधिकारी तथा उनके सहयोग के लिए सहायक नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा निष्पक्ष मतदान कराने के लिए विधानसभावार 178 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 25 जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं, जो मतदान केंद्रों की व्यवस्था से लेकर क्षेत्र की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखेंगे। मतदान ईवीएम के माध्यम से होगा, इसके लिए तमिलनाडु से ईवीएम आ गई है।