फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Night vending zone will now be built in the city

Ballia News: अब शहर में बनेगा नाइट वेंडिंग जोन

Fri, 31 Mar 2023 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Night vending zone will now be built in the city
बलिया। महानगरों की तर्ज पर शहर में भी नाइट वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। इसके लिए स्थान चिह्नित कर लिया गया है। चंद्रशेखर उद्यान के सामने के इलाके नाइट वेंडिग जोन की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, जहां बच्चों के लिए मस्ती के अलावा फुटपाथ पर खाने-पीने की चीजों की दुकानें लगेगी। जहां लोग परिवार के साथ मौज-मस्ती कर सकेंगे। इसकी कवायद में प्रशासनिक अमला जुट गया है।
विज्ञापन

नगर में फिलहाल इस प्रकार का कोई पार्क नहीं है, जहां लोग परिवार के साथ मस्ती के साथ-साथ खाने-पीने की चीजों का लुत्फ उठा सकें। जिसके चलते लोग बच्चों के साथ कहीं भी मनोरंजन करने नहीं जा पाते है। जबकि बड़े शहरों में पार्क व नाइट वेंडिंग जोन उपलब्ध है।
विज्ञापन

अब अपने शहर में भी महानगरों की तर्ज पर नाइट वेंडिंग जोन स्थापित किया जाएगा। इसके लिए चंद्रशेखर उद्यान के सामने वाले इलाके को चिह्नित किया गया है। जहां चार जोन बनाएं जाएंगे। एक को फूड, दूसरे को फ्रूट, तीसरे को वेजीटेबल और चौथे को साइकिल जोन के तौर पर विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले और दूसरे जोन में जहां खाने-पीने के चीजों की दुकाने लगेंगी तो वहीं तीसरे जोन में लोगों को हरी व ताजी सब्जियां मुहैया कराई जाएंगी। जबकि चौथे जोन में आगंतुकों के वाहनों को खड़ा करने के लिए स्टैंड की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। चंद्रशेखर उद्यान में बच्चों के खेलने कूदने का पूरा इंतजाम किया जाएगा।
इतना ही नहीं, पार्क में म्यूजिक सिस्टम भी लगाया जाएगा। आकर्षक लाइटों से पार्क को सजाया- संवारा जाएगा। जिला प्रशासन के साथ-साथ नगर पालिका प्रशासन योजना को मूर्तरूप देने की कवायद में जुटा हैं।


शहर में नाइट वेंडिंग जोने बनाने के लिए शासन से पहले से ही निर्देश प्राप्त है। इसे मूर्त रूप देने की कवायद तेजी से चल रही है। - सत्य प्रकाश सिंह, इओ, नगर पालिका परिषद, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed