फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   new rail track Sunken before trial in Ballia

बलिया में ट्रायल से पहले धंसी नई रेल पटरी,  दुर्घटनाग्रस्त होने से बची सेनानी एक्सप्रेस 

Wed, 03 Feb 2021 11:15 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 03 Feb 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
new rail track Sunken before trial in Ballia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

नई दिल्ली से चलकर दरभंगा जाने वाली डाउन स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस बुधवार को बलिया जिले के फेफना में नई पटरी धंसने के कारण दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बची। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पटरी को दुरुस्त किया, तब जाकर ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हो सकी।

विज्ञापन


नई पटरी पर स्पीड ट्रॉयल का जायजा लेने के लिए बुधवार को रेलवे के डीआरएम बीके पंजियार समेत अन्य अधिकारी फेफना रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। इसी बीच वहां पहुंची डॉउन सेनानी एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर 1 पर फेफना में बनी नई रेल पटरी पर ट्रायल के लिए रोका गया। इसी दौरान पटरी धंस गई, जिससे ट्रेन डिरेल होते-होते बची।
विज्ञापन


बताया जाता है कि पटरी धंसने के कारण ट्रेन के इंजन के निचले हिस्से में लगी जाली गिट्टियों से टकराने लगी तो चालक ने ट्रेन रोक दी।  इस दौरान वहां अफरातफरी मच गई। रेलवे अधिकारियों के जायजा लेने के बाद मजदूरों व कर्मियों ने पटरी दुरुस्त की। तीन घंटे बाद ट्रेन रवाना हुई। फेफना के स्टेशन मास्टर संजीव यादव ने कहा कि कुछ तकनीकी दिक्कत की वजह से ट्रेन कुछ देर रुकी, बाद में उसे दूर कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed