{"_id":"601ae12b8ebc3e700109bbc0","slug":"new-rail-track-sunken-before-trial-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में ट्रायल से पहले धंसी नई रेल पटरी, दुर्घटनाग्रस्त होने से बची सेनानी एक्सप्रेस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में ट्रायल से पहले धंसी नई रेल पटरी, दुर्घटनाग्रस्त होने से बची सेनानी एक्सप्रेस
Wed, 03 Feb 2021 11:15 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली से चलकर दरभंगा जाने वाली डाउन स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस बुधवार को बलिया जिले के फेफना में नई पटरी धंसने के कारण दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बची। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पटरी को दुरुस्त किया, तब जाकर ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हो सकी।
विज्ञापन
नई पटरी पर स्पीड ट्रॉयल का जायजा लेने के लिए बुधवार को रेलवे के डीआरएम बीके पंजियार समेत अन्य अधिकारी फेफना रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। इसी बीच वहां पहुंची डॉउन सेनानी एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर 1 पर फेफना में बनी नई रेल पटरी पर ट्रायल के लिए रोका गया। इसी दौरान पटरी धंस गई, जिससे ट्रेन डिरेल होते-होते बची।
विज्ञापन
बताया जाता है कि पटरी धंसने के कारण ट्रेन के इंजन के निचले हिस्से में लगी जाली गिट्टियों से टकराने लगी तो चालक ने ट्रेन रोक दी। इस दौरान वहां अफरातफरी मच गई। रेलवे अधिकारियों के जायजा लेने के बाद मजदूरों व कर्मियों ने पटरी दुरुस्त की। तीन घंटे बाद ट्रेन रवाना हुई। फेफना के स्टेशन मास्टर संजीव यादव ने कहा कि कुछ तकनीकी दिक्कत की वजह से ट्रेन कुछ देर रुकी, बाद में उसे दूर कर लिया गया।
विज्ञापन