फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   New car came to the house neck stuck in the glass of the door child died

Ballia News : घर में आई नई कार, दरवाजे के शीशे में दबी गर्दन, बच्चे की मौत, घर में मातम

Tue, 11 Mar 2025 06:33 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 11 Mar 2025 06:33 PM IST
सार

घर में आई नई कार की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। कार की पूजा करने गए वाहन स्वामी का ढाई साल का बेटा कार के शीशे में दबकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
New car came to the house neck stuck in the glass of the door child died
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उभांव थाना क्षेत्र के चन्दाडीह गांव स्थित मातुजी महारानी मन्दिर पर परिवार के साथ नई कार का पूजन अर्चन करने गए वाहन स्वामी के ढाई वर्षीय मासूम बेटा का गाड़ी के दरवाजे के शीशे में गर्दन दब जाने से दर्दनाक मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया, खुशी का मौका मातम पसर गया। 

विज्ञापन


 मझौवा (चकिया) गांव निवासी रवि ठाकुर नई कार खरीदने के बाद सोमवार को चन्दाडीह गांव स्थित मातुजी महारानी मन्दिर पर परिवार के साथ पूजन अर्चन करने गए थे। गाड़ी का आधा शीशा खुला हुआ था।इसमें रोशन ठाकुर का इकलौता ढाई वर्षीय बेटा रेयांश गाड़ी के दरवाजे के शीशे पर गर्दन रखकर बन्दरो को देख रहा था।
विज्ञापन


इसी बीच कार चालू करते समय कार का शीशा अचानक बंद हो गया। इसमे मासुम रेयांश की गर्दन कार के दरवाजे के शीशे में दब गई।इससे वह अचेत हो गया। आनन फानन में परिजनो ने उसे नजदीक के प्राथमिक उपचार कराने के बाद मऊ लेकर चले गये।जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह ने कहा कि इस बाबत कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed