फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Nervous opposition parties are spreading confusion: Ramapati Tripathi

घबराई विपक्षी पार्टियां फैला रही हैं भ्रम : रमापति त्रिपाठी

Mon, 20 Dec 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Nervous opposition parties are spreading confusion: Ramapati Tripathi
सुखपुरा। बलिया से शुरू भाजपा की जनविश्वास यात्रा के दूसरे दिन सोमवार को बांसडीह विधानसभा के सुखपुरा स्थित शहीद स्मारक पर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद रमापति त्रिपाठी ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया। कहा कि भाजपा अपने वादों को पूरा कर रही है जबकि घबराई विपक्षी पार्टियां जनता में भ्रम फैला रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो हिंदुओं को सांप्रदायिक कहते थे वे सत्ता के लिए हिंदू-हिन्दू जप रहे हैं। सपा, कांग्रेस वंशवाद के पोषक हैं, जिसे भाजपा ने निर्मूल किया है। अखिलेश का गठबंधन, गठबंधन नहीं, ठगबंधन है। कहा की यह बागी बलिया की धरती है। इसने ऐसे राष्ट्रभक्तों को जन्म दिया, जिन्होंने अपना सर्वस्व देश के लिए बलिदान कर दिया। कांग्रेस ने भारत की आजादी में योगदान देने वाले वीर सावरकर, सरदार पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, कुंवर सिंह, तात्या टोपे जैसे अनेकों क्रांतिकारियों को भुला दिया। उनके इतिहास को भी ठीक ढंग से नहीं पढ़ाया गया। वहीं, अनूप गुप्ता, सांसद रविंद्र कुशवाहा, राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी, राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, सुरेंद्र सिंह, जयप्रकाश साहू ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह, भाजपा नेत्री केतकी सिंह, प्रदेश प्रवक्ता आनंद दूबे, अंतित मिश्रा, अंकुर उपाध्याय, पियूष चौबे, जयप्रकाश जयसवाल, संजय राय, अमरेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, लक्ष्मण दुबे, शिवशंकर चौहान, डॉ. डीके शुक्ला, कनक पांडेय, बिरजू साहनी, राकेश महाजन, दीपक शुक्ला, प्रकाश उपाध्याय, रेखा, नितेश सिंह, दीपक शुक्ला, अभिजीत तिवारी, कौशल सिंह, अर्जुन चौहान, ममता सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed