{"_id":"5ddacb7a8ebc3e54dd1cfbae","slug":"ncp-shiv-sena-drama-party-uddhav-pawar-artist-surendra-singh-ballia-news-vns496156915","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रामा पार्टी है एनसीपी-शिवसेना, उद्धव व पवार उसके कलाकार: सुरेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रामा पार्टी है एनसीपी-शिवसेना, उद्धव व पवार उसके कलाकार: सुरेंद्र सिंह
विज्ञापन
बैरिया। बैरिया के विधायक सुरेंद्र सिंह ने महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर हुए घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने जो निर्णय लिया है, वह आत्मघाती है। इसका परिणाम उन्हें भविष्य में भुगतना पड़ेगा। महाराष्ट्र में सरकार बहुमत साबित कैसे करेगी के सवाल पर कहा कि राजनीति में हर प्रयास सार्थक और सही माना जाता है। जब अपना सगा दगा दे गया तब पराए को ही न अपना बनाना है।
विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि विपक्ष के जितने नेता हैं बीजेपी को छोड़कर सभी नेताओं को डर है कि हमारे नेता टिकाऊ नहीं हैं, बिकाऊ हैं, इसलिए वे अपने विधायकों को होटल में बंधक बनाकर रख रहे हैं। एनसीपी व शिवसेना को राजनैतिक ड्रामा पार्टी की संज्ञा देते हुए कहा कि जैसे ड्रामा पार्टी के कलाकार रात भर रोल करने के बाद सुबह असली रूप में आ जाते हैं, वही हाल शरद पवार व उद्धव ठाकरे का भी है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार की तुलना नर्तकी से करते हुए कहा कि जिस तरह नर्तकी अपनी बात मनवाने के लिए किसी के साथ कुछ भी कर सकती है, वही हाल शरद पवार का है। बीएचयू के संस्कृत विभाग में मुस्लिम टीचर डॉ. फिरोज खान की नियुक्ति को लेकर उन्होंने कहा कि गुरु, गुरु होता है चाहे वह हिंदू हो या मुस्लिम। हमें तो और भी गर्व होना चाहिए कि कोई मुस्लिम शिक्षक संस्कृत पढ़ाता है। विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा मैं तो फिरोज खान को माला भी पहनाऊंगा। विद्वान की कोई धर्म और जाति नहीं होती है। बड़ा चिंतन होना चाहिए और छात्रों को अपना आंदोलन तुरंत समाप्त कर देना चाहिए।