फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   National Secretary of Congress groped the pulse of the workers

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज

Thu, 17 Jun 2021 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
National Secretary of Congress groped the pulse of the workers
कांग्रेस के जिला कार्यालय में बृहस्पतिवार को जिला कमेटी एवं ब्लाक अध्यक्षों की बैठक हुई, जिसमें सभी फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष भी मौजूद रहे। बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाडे ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर पहले कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली और फिर प्रदेश प्रभारी व पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा कोरोना काल में भेजी गई दवाओं के वितरण की विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार जनता के बुनियादी सवालों पर फेल हो चुकी है। उन्होंने न्याय पंचायत स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ कमेटी के गठन की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राम अवध यादव ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। कहा कि विधानसभा वार नाम का चयन कर शीघ्र प्रत्याशियों की घोषणा पार्टी आलाकमान द्वारा की जाएगी। जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय ने कहा कि कोरोना काल से लेकर अब तक पार्टी ने सेवा सत्याग्रह के माध्यम से पीड़ित लोगों को भोजन एवं दवा को उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed