फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Narhi police caught pickup stolen from station, five accused also arrested

स्टेशन से चोरी हुई पिकअप को नरही पुलिस ने पकड़ा, पांच आरोपी भी गिरफ्तार

Fri, 01 Jan 2021 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Narhi police caught pickup stolen from station, five accused also arrested
नरहीं। शहर रेलवे स्टेशन से चोरी की गई महिंद्रा पिकअप गाड़ी को शुक्रवार को नरही पुलिस ने घेराबंदी कर गाड़ी सहित चोरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। दुबहड़ गांव निवासी बृजलाल यादव पुत्र स्वर्गीय सियाराम यादव की पिकअप गाड़ी यूपी 60 एटी 0730 जो 28 दिसंबर को बलिया रेलवे स्टेशन के पास खड़ी थी। जिसे उचक्कों ने पिकअप गाड़ी को गायब कर दिया था। इसकी शिकायत बृजलाल यादव ने ओक्डेनगंज चौकी प्रभारी अतुल मिश्रा से किया, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं किया गया। पीड़ित परिवार एफआईआर दर्ज कराने के लिए काफी परेशान था। शुक्रवार की दोपहर में फेफना तिराहे से पिकअप गाड़ी जैसे ही चितबड़ागांव के तरफ बढ़ी एक चालक ने गाड़ी को पहचान लिया और इसकी सूचना बृजलाल यादव को दिया। जिसके बाद शगाड़ी मालिक ने इसकी तत्काल सूचना पुलिस अधीक्षक को दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थानों को सूचित किया। उधर पुलिस तो चौकन्ना थी ही प्राइवेट गाड़ी वाले भी गाड़ी का पीछा करने लगे। चोरों को गाड़ी की जानकारी हो जाने के बाद नरही थाने के पहले ही गाड़ी छोड़कर पांच बदमाश नरही गांव के सिवान में भागने लगे। जिसको पुलिस ने पीछा किया सभी बदमाश रामपुर गांव के पास गन्ने के खेत में छुप गए। जिसको नरही पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया और थाने लाकर पूछताछ में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक चोरों का नाम पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed