फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Narhi extortion case All accused police officers reinstated in ballia

Ballia News: नरही वसूली कांड के आरोपी सभी पुलिसकर्मी बहाल, हाईकोर्ट के आदेश पर जारी हुआ आदेश

Thu, 25 Dec 2025 11:16 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 25 Dec 2025 11:16 AM IST
सार

Ballia News: जिले के नरही वसूली कांड के सभी आरोपी पुलिसकर्मियों को हाईकोर्ट के आदेश के बाद बहाल कर दिया गया। वहीं दागी पुलिसकर्मियों को किसी न किसी प्रकोष्ठ में तैनाती दी गई है। 

विज्ञापन
Narhi extortion case All accused police officers reinstated in ballia
बलिया का चर्चित नरही वसूली कांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के चर्चित नरही वसूली कांड के लगभग सभी आरोपी पुलिसकर्मी बहाल कर दिए गए हैं। शासन के निर्देश पर बहाल हुए सभी पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण राज्य मुख्यालय कर दिया गया। आरोपों से बचने के लिए दागी पुलिसकर्मियों को किसी न किसी प्रकोष्ठ में तैनाती दी गई है। एसपी ओमवीर सिंह के अनुसार आरोपियों को हाईकोर्ट के राहत मिली है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही बहाल किए जाने का आदेश जारी हुआ था।

विज्ञापन


नरही वसूली कांड के दागी पुलिसकर्मियों में तत्कालीन एसओ नरही पन्नेलाल और उनके नायब एसआई मंगला प्रसाद उपाध्याय को फिंगर प्रिंट ब्यूरो लखनऊ भेजा गया है। तत्कालीन चौकी प्रभारी कोरंटाडीह एसआई राजेश कुमार प्रभाकर को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो लखनऊ में तैनाती दी गई है। मुख्य आरक्षी चंद्रजीत यादव, कांस्टेबल प्रशांत सिंह, सतीश चंद्र गुप्ता, बलराम सिंह को आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन लखनऊ में तैनाती मिली है। 
विज्ञापन


मुख्य आरक्षी जयप्रकाश यादव, दुर्गादत राय, कांस्टेबल ओमप्रकाश, हरिदयाल सिंह को वीमेन पावर लाइन लखनऊ भेजा गया है। मुख्य आरक्षी औरंगजेब खां को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय लखनऊ, विष्णु, कांस्टेबल दीपक कुमार मिश्र, परविंद्र यादव, उदयवीर को अपराध अनुसंधान लखनऊ भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; हद है: पायलट ने कहा- मेरी शिफ्ट खत्म, नहीं उड़ाऊंगा विमान... वाराणसी एयरपोर्ट पर फंसे रहे 179 यात्री

ये था नरही कांड

बलिया बक्सर (बिहार) सीमा पर भरौली तिराहे पर पुलिस चौकी कोरंटाडीह से जुड़ा मामला है। यहां वाराणसी के अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोडिया, आजमगढ़ के तत्कालीन पुलिस उपमहानिरीक्षक वैभव कृष्ण ने सादे कपड़ों में छापा मारा था। पुलिसकर्मी दलालों के साथ मिलकर ट्रक चालकों से अवैध वसूली कर रहे थे। 

क्या बोले अधिकारी 
हाईकोर्ट के आदेशों के वाद आरोपी बहाल हुए हैं। शासन के निर्देश पर बहाल हुए सभी पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण जिले से बाहर किया गया है। इनके खिलाफ जांच हो रही है। -ओमवीर सिंह, एसपी बलिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed