फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Narheji became the winner by getting 167 marks.

Ballia News: 167 अंक पाकर नरहेजी बना विजेता

Wed, 22 Nov 2023 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Narheji became the winner by getting 167 marks.
नगरा/इंदरपुर। श्री नरहेजी महाविद्यालय नरहीं में आयोजित जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 167 अंकों के साथ मेजबान नरहेजी महाविद्यालय विजेता बना। 68 अंक पाकर गांधी महाविद्यालय मिड्ढा को उपविजेता का खिताब मिला। तीसरे पर 22 अंक हासिल कर किसान पीजी काॅलेज रक्सा रहा। विजेता और उपविजेता टीम को विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के संयोजक डाॅ. फूलबदन सिंह ने ट्राफी प्रदान की।
विज्ञापन


800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अमित यादव नरहेजी महाविद्यालय प्रथम, उमेश कश्यप गांधी महाविद्यालय मिड्ढा द्वितीय व अभिषेक महात्मा रतन कुमार गुलजार महाविद्यालय सिलहटा को तृतीय स्थान मिला। 800 मीटर दौड़ महिला वर्ग में जुवैदा खातून नरहेजी महाविद्यालय प्रथम, तनूजा नरहेजी महाविद्यालय द्वितीय, गुडिया नरहेजी महाविद्यालय ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाला प्रक्षेप में पंकज यादव नरहेजी महाविद्यालय प्रथम, प्रिंस भारती गांधी महाविद्यालय मिड्ढा द्वितीय व आशुतोष कुमार टीडी कालेज बलिया तृतीय स्थान पर रहे। भाला प्रक्षेप महिला वर्ग में काजल कुमारी नरहेजी महाविद्यालय प्रथम, प्रतिमा बजरंग पीजी कालेज दादर द्वितीय, आंचल सिंह गांधी महाविद्यालय मिड्ढा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में अजीत कुमार नरहेजी महाविद्यालय प्रथम, शिवगोविंद टीडी कालेज बलिया द्वितीय, विशाल कुमार गांधी महाविद्यालय मिड्ढा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 5 किमी दौड़ बालक वर्ग में आरिफ अली नरहेजी महाविद्यालय प्रथम, राकेश कुमार अनूप सिंह महाविद्यालय सुखपुरा द्वितीय, मंजीत यादव नरहेजी महाविद्यालय को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। 5 किमी दौड़ बालिका वर्ग में वंदना नरहेजी महाविद्यालय प्रथम, आंचल नरहेजी द्वितीय, रोशनी गांधी महाविद्यालय मिड्ढा तृतीय पर रहीं। हाफ मैराथन 21 किमी की दौड़ में अमित कुमार यादव नरहेजी महाविद्यालय प्रथम, चंदन कुमार शिवराज महाविद्यालय रसड़ा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 21 किमी महिला वर्ग में संध्या यादव नरहेजी महाविद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 10 हजार मीटर पुरुष वर्ग में राकेश कुमार अनूप सिंह महाविद्यालय सुखपुरा प्रथम, मंजीत यादव नरहेजी महाविद्यालय द्वितीय, आनंद यादव नरहेजी महाविद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 10 हजार मीटर की दौड़ महिला वर्ग में वंदना नरहेजी महाविद्यालय को प्रथम, संध्या नरहेजी महाविद्यालय को द्वितीय व दीपू तिवारी नरहेजी महाविद्यालय को तीसरा स्थान मिला। 3 हजार मीटर की दौड़ पुरुष वर्ग में अभिषेक कुशवाहा महात्मा रतन गुलजार महाविद्यालय सिलहटा प्रथम, उमेश कश्यप गांधी महाविद्यालय मिड्ढा द्वितीय व अजीत यादव टीडी कालेज बलिया को तृतीय स्थान मिला। डिस्कस थ्रो पुरुष वर्ग में दीपेश कुमार नरहेजी महाविद्यालय प्रथम, अर्जुन किसान पीजी कालेज रक्शा द्वितीय, प्रिंस भारती गांधी महाविद्यालय मिड्ढा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो महिला वर्ग में प्रिया मौर्या बजरंग पीजी कालेज दादर प्रथम रहीं। ट्रिपल जंप में राममोहन सैनी नीलम देवी महाविद्यालय धतूरी टोला प्रथम स्थान पर रहे। 20 किमी पदचाल पुरुष वर्ग में राहुल यादव किसान पीजी कालेज रक्सा प्रथम, महिला वर्ग में गंगा गांधी महाविद्यालय मिड्ढा प्रथम, आंचल गांधी महाविद्यालय मिड्ढा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

200 मीटर की दौड़ पुरुष वर्ग में अभिषेक गांधी महाविद्यालय मिड्ढा प्रथम रहे। महिला वर्ग में रानी चौहान गांधी महाविद्यालय मिड्ढा प्रथम, पूजा टीडी काॅलेज बलिया द्वितीय व प्रिया मौर्या बजरंग पीजी काॅलेज तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर की बाधा दौड़ में अश्वनी कुमार गांधी महाविद्यालय मिड्ढा को प्रथम रहे। इस मौके पर राजेश सिंह, रामजी सिंह, डा. सुशीला सिंह, प्रदीप कुमार मिश्र, दिवाकर पांडेय, बलिराम सिंह, सतीश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed