फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Narendra Modi is the creator of new India: Dayashankar

नए भारत के निर्माता हैं नरेंद्र मोदी: दयाशंकर

Sun, 18 Jun 2023 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi is the creator of new India: Dayashankar
बलिया। देश में आजादी के बाद पहली बार कोई प्रधानमंत्री अपने नौ वर्ष के कार्यकाल का हिसाब-किताब जनता के बीच रखने के लिए आगे आया है। आज भाजपा सरकार में जिस तरह देश का मान-सम्मान विश्व मंच पर बढ़ा है वैसा कभी संभव नहीं हुआ है। पीएम नरेंद्र मोदी नए भारत के निर्माता हैं। यह बातें नगर विधायक व प्रदेश सरकार के परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कालखंड में देश का हर व्यक्ति लाभान्वित हुआ है। इसके अलावा हर क्षेत्र में इन नौ सालों में अभूतपूर्व रूप से विकास कार्य हुए हैं। कोरोना में जहां पूरा विश्व परेशान था तो भारत में 80 करोड़ गरीबों को राशन देकर उनको जीवन देने का काम किया गया। शौचालय, आवास, उज्ज्वला कनेक्शन, पांच लाख तक की निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं व किसान सम्मान निधि का लाभ लाखों परिवारों को दिया गया है। मोदी सरकार में 9 सालों में एक भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ जो सबसे बड़ी उपलब्धि है। बलिया में ट्रिपल ईंजन की सरकार बन गई है तो यहां भी सभी मिलकर विकास की गंगा बहाएंगे। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि भाजपा सरकार में श्रमिकों का निरंतर सम्मान बढ़ा है। भाजपा सरकार ने पूरे देश में कितने परिवारों के सर पर छत दी होगी। आज देश में हर व्यक्ति, किसी न किसी योजना का लाभार्थी है। चेयरमैन संत कुमार गुप्ता मिठाई लाल, संजय मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, सोनी तिवारी, वशिष्ठ दत्त पांडेय, सुरजीत सिंह, नकुल चौबे, पीयूष चौबे, घनश्याम दास जौहरी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू व संचालन कार्यक्रम संयोजक जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू ने किया।
विज्ञापन

इन लाभार्थियों को मिली सिलाई मशीन : बलिया। ममता देवी निवासी जगदीशपुर, पूनम चौरसिया यारपुर बेदुआं, शाहनाज खातून काजीपुरा, प्रीति जायसवाल राजेंद्र नगर व मिड्ढी निवासी माया को सिलाई मशीन प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के ये रहे लाभार्थी : बलिया। दुबहर विकास खंड से रीना देवी ओझवलिया व वंदना तथा रुस्तमपुर से रेनू, फूलपति देवी व प्रेमशीला देवी तथा हनुमानगंज विकास खंड से वैना निवासी सबरा खातून, भीखपुर की उषा देवी, बहेरी की असखुन, मिड्ढा की किश्मतिया को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया। इसके साथ उत्कृष्ट बीसी सखी का प्रशस्ति पत्र मुन्नी, गुड़िया, पूनम व निर्मला देवी को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed