{"_id":"8a7a3c736fe64f163476505db0d2ad2e","slug":"narad-rai-inspected-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर विधायक ने अस्पताल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर विधायक ने अस्पताल का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
Updated Tue, 01 Mar 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर विधायक नारद राय ने मंगलवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में कमी मिलने पर सीएमएस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
विधायक ने नवागत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसपी राय को बधाई देते हुए कहा कि जो भी व्यवस्था अस्त-व्यस्त है, उसे तत्काल दुरुस्त कराएं।
निरीक्षण के दौरान नई इमरजेंसी के बाथरूम का टोटी गायब और आरो प्लांट खराब देख भड़क गए और सीएमएस को तत्काल दुरुस्त कराने का कहा। कहा कि प्रदेश सरकार ने मरीजों के हित को ध्यान में रखते हुए सुई-दवा से लेकर सभी जांच, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड नि:शुल्क कर दिया है।
अगर चिकित्सकों द्वारा बाहर की सुई-दवा और जांच आदि लिखी गई तो संबंधित चिकित्सकाें के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में लगे सीसी कैमरे को अब तक चालू नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमओ डा. पीके सिंह से लेखा-जोखा मांगा।
उन्होंने सीसी कैमरे को तत्काल चालू कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा नि:शुल्क साइकल/बाइक स्टैंड बनाने का निर्देश दिया। ताकि अस्पताल कैंपस साफ-सुथरा दिखे। वहीं सीएमओ ने विधायक से रैन बसेरा तथा पोस्टमार्टम हाउस के आने-जाने वाले रास्ते पर हुए अतिक्रमण को मुक्त कराने की मांग की। जिस पर विधायक ने कहा कि यथाशीघ्र अतिक्रमण हटवा दिया जाएगा।