{"_id":"673e3171ebb40dda4d0ae814","slug":"napa-earned-rs-447-lakh-from-nandi-gram-which-ran-for-20-days-ballia-news-c-190-1-svns1007-127192-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 20 दिनों तक चले नंदी ग्राम से नपा का हुई 4.47 लाख की आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 20 दिनों तक चले नंदी ग्राम से नपा का हुई 4.47 लाख की आय
विज्ञापन
बलिया। ददरी मेले के पशु बाजार नंदी ग्राम का बुधवार को औपचारिक समापन हो गया। एक नवंबर से आरंभ नंदी ग्राम से नगर पालिका को 4.47 लाख रुपये का राजस्व मिला। वहीं, दूसरी ओर ददरी मेले के मीना बाजार की भी रंगत निखर रही है। बुधवार को मेले में खरीदारों की भीड़ रही। इससे दुकानदारों के चेहरे खिले नजर आए।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि 19 नवंबर तक नंदी ग्राम में बैल हट्रा की बुकिंग से एक लाख 11 हजार पांच सौ रुपये, घोड़ा हट्टा की बुकिंग से 146250, बैल हट्टा पंजीकरण से 58500, घोड़ा हट्टा पंजीकरण से 78000, आड़ी शुल्क आय 16200, बैल हट्टा दुकान किराया 15050, चेतक प्रतियोगिता शुल्क के रूप में 22 हजार रुपये की आय हुई है। नंदी ग्राम से कुल 447500 रुपये की आय हुई है।
उधर, मीना बाजार में पूर्व के दिनों की बजाय मेलार्थियों की भीड़ रही। दोनों लाइन में लगी दुकानें पूरी तरह से सज गई है। पूरे दिन महिलाओं की खरीददारी से दुकानदार भी खुशहाल रहे। हालांकि पूरी तरह मेला में भीड़ के लिए दुकानदारों को अब अगले रविवार का इंतजार तो है। लेकिन अब वे पहले की तरह से मायूस नहीं दिख रहे हैं। मेले में क्राकरी, स्टील, फाइबर की दुकानें भी मीना बाजार में चार चांद लगा रही है। बुलंदशहर से मेले में आई खजला की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखने को मिली। ठंड के चलते मेले में गर्म कपड़ों और साल की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ अधिक देखने को मिली। मेले में हर एक माल की दुकानों पर भी महिलाएं और लोगों जमकर खरीददारी किए।
विज्ञापन
000
दंगल आज : ददरी मेले में बृहस्पतिवार को दंगल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार चेतक प्रतियोगिता के स्थल पर ही नगर पालिका की ओर से अखाड़ा तैयार कराया गया है। पिछले बार हुई दंगल प्रतियोगिता में 40 पहलवानों ने भाग लिया था। नपा के भारत भूषण मिश्रा और इमरान ने बताया कि दंगल के लिए बृहस्पतिवार को ही पहलवानों का पंजीकरण व वजन किया जाएगा।