फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   nagar vidhayak narad rai ne apne kuchh vade pure kiye to kuchh rahe adhure

नगर विधायक नारद राय ने अपने कुछ वादे पूरे किए तो कुछ रहे अधूरे

Tue, 17 Jan 2017 07:53 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 17 Jan 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
nagar vidhayak narad rai ne apne kuchh vade pure kiye to kuchh rahe adhure
बलिया नगर विधानसभा से दो बार विधायक बनने के बाद कद्दावर मंत्री रहे नारद राय ने अपने कार्यकाल में नगर विधानसभा क्षेत्र में तमाम विकास कार्य कराए। इसके लिए सरकार में जमकर पैरवी भी की। इसके चलते अकेले नगर पालिका में करोड़ों रुपये की परियोजनाएं आईं, इसमें कुछ तो मूर्त रूप ले चुकी हैं लेकिन कुछ अभी भी अधर में लटकी हुई हैं। 
विज्ञापन




वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर पूर्व मंत्री नारद राय इस सीट पर कुल 58 हजार 875 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कौएद के रामजी गुप्ता को 25 हजार 128 मतों से पराजित किया था। बलिया नगर विधानसभा में विकास पर नजर दौड़ाएं तो जिला अस्पताल में ट्रामा सेंटर बनकर तैयार है लेकिन आज तक चालू नहीं हो सका।
विज्ञापन



महिला अस्पताल में 100 बेड का मेटरनिटी अस्पताल बनवा दिया गया। लेकिन अब भी दो ही महिला सर्जन के भरोसे महिला चिकित्सालय का कार्य संचालित हो रहा है। नगर में सड़कों को रबरयुक्त बनवाने का वादा किया था, जो हवा-हवाई साबित हुईं। ददरी मेले को राजस्तरीय मेले का दर्जा भी नहीं दिला पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर के आसपास के कई गांवों केे गंगा के तट पर बसे होने के चलते हर साल गंगा में समा जाते है। लेकिन कटान पीड़ितों के लिए भी कोई ठोस पहल नहीं हो सका। धरनीपुर से हल्दी तक दर्जनों गांवों को बचाने के लिए रिंग बंधा के लिए पैसा भी खर्च किया गया। लेकिन अब तक उस परियोजना को पूरा नहीं किया गया।



इस संबंध में नगर विधायक नारद राय का कहना है कि पिछले पांच साल के दौरान विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों की परियोजनाएं लेकर आए, जिसमें नब्बे फीसदी कार्य मुर्त रूप ले चुके हैं। लोहिया मार्केट, ट्रामा सेंटर बनकर तैयार हो चुका है। जल्द ही जनता को इसका लाभ मिलने लगेगा। इसके अलावा नगर की सड़कें भी बेहतर हुई हैं। जितना विकास कार्य उनके कार्यकाल में हुआ, उतना अब तक कभी नहीं हुआ है। चुनाव में जनता से किए सभी वादे पूरे किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed