फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Nagar Panchayat chairman issued a letter to the EO, about the danger of life, to meet police officers

नगर पंचायत चेयरमैन ने पत्र जारी कर ईओ से जान के खतरे की कही बात, पुलिस अधिकारियों से करेंगे मुलाकात

Fri, 24 Jul 2020 08:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 24 Jul 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat chairman issued a letter to the EO, about the danger of life, to meet police officers
नपा अध्यक्ष द्वारा जारी किया गया पत्र। - फोटो : अमर उजाला।

बलिया नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अजय कुमार समाजसेवी ने शुक्रवार को दोपहर बाद मीडिया को पत्र जारी कर ईओ से अपनी जान को खतरा बताया है। उनका कहना है कि शुक्रवार को दोपहर में पालिका के कर्मचारी फर्जी भुगतान की कुछ फाइलें लेकर उनके घर आए थे।

विज्ञापन


उन्होंने मना किया तो धमकी दी गई। इस मामले में अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा ने कहा कि चेयरमैन धोबीघाट बनवाने के लिए टेंडर का दबाव बना रहे थे। धोबीघाट का मामला कोर्ट में लंबित, इसलिए मना कर दिया गया। अब दबाव बनाने के लिए वे इस तरह के आरोप मढ़ रहे हैं।

विज्ञापन

शुक्रवार को मीडिया के लोगों के मोबाइल पर चेयरमैन अजय कुमार समाजसेवी के पैड पर चार लाइनों का पत्र आया। उसमें उन्होंने नगर पालिका बलिया के ईओ पर फर्जी भुगतान कराने के लिए उनकी हत्या करा सकने का आरोप लगाया था। 

पत्र के बाबत चेयरमैन से संपर्क किया गया तो उन्होंने पत्र भेजने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि शुक्रवार को दोपहर में नपा के कर्मचारी मेरे गुदरी बाजार स्थित आवास पर आए और फर्जी भुगतान की फाइलों पर हस्ताक्षर के लिए दबाव बनाने लगे।

विज्ञापन

उन्होंने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया तो उन्हें धमकी दी गई। उनसे पूछा गया कि आपने मीडिया के बजाय पुलिस से संपर्क क्यों नहीं किया तो उनका जवाब था कि दोपहर बाद का मामला है तो अब शनिवार को पुलिस अधिकारियों से मिलकर शिकायत दर्ज कराऊंगा।

उधर, अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा ने बताया कि चेयरमैन धोबीघाट के निर्माण के लिए टेंडर डलवाना चाहते हैं जबकि ये मामला कोर्ट में है, इसलिए टेंडर से मना कर दिया गया। अब वे दबाव बनाने के लिए इस तरह के आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन

पालिका कर्मचारियों का चेयरमैन और ईओ के आवास पर फाइलें लेकर जाना सामान्य बात है। वे न चेयरमैन के होते हैं न ईओ के। वे सरकारी कर्मचारी होते हैं। ऐसे में वे चेयरमैन को कैसे धमका सकते हैं। 

यदि चेयरमैन को दिक्कत है तो उन्हें इसकी शिकायत उचित फोरम पर करनी चाहिए थी, लेकिन मामले को मीडिया के बीच ले जाने से उनका मकसद साफ हो गया है कि वे दबाव की राजनीति कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed