फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   murder in ballia One youth killed and two injured in two groups fighting and stabbing after dispute over booking of girl dancer

बलियाः दो गुटों में मारपीट और चाकूबाजी में एक की मौत, दो जख्मी, नर्तकी की बुकिंग को लेकर हुआ था विवाद

Sat, 16 Oct 2021 03:43 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 16 Oct 2021 03:43 PM IST
सार

बलिया के रसड़ा क्षेत्र के सिंगही चट्टी के समीप शुक्रवार रात दो पक्षों के बीच मारपीट के साथ चाकूबाजी हुई। बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर भी हमला किया गया। मारपीट की इस घटना में एक युवक की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 

विज्ञापन
murder in ballia One youth killed and two injured in two groups fighting and stabbing after dispute over booking of girl dancer
मारपीट और चाकूबाजी में एक की मौत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नर्तकी की बुकिंग करने के दौरान दो लोगों के बीच शुरू हुआ विवाद खौफनाक अंजाम तक जा पहुंचा। मारपीट और चाकूबाजी में एक की मौत हो गई जबकि दो लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। घटना यूपी के बलिया जिले की है। रसड़ा क्षेत्र के सिंगही चट्टी स्थित मंदिर के समीप शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे दो पक्षों के बीच मारपीट के साथ चाकूबाजी हुई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक और शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया घायल युवक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। 
विज्ञापन

पढ़ेंः मंच से 11 हजार की घोषणा कर दिए एक हजार, आयोजकों ने विधायक से वापस लिया सम्मान, रुपए भी लौटाए
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले से लौटाने के दौरान की घटना
महराजपुर निवासी मंयक चौहान (25) पुत्र रामजी चौहान शुक्रवार रात को मेला देखकर बाइक से लौट रहा था। उसने पुलिस को बताया कि बाइक सवार चार युवक कोतवाली क्षेत्र के महाराजपुर निवासी देवेंद्र चौहान (35) पुत्र रामपति, सुनील (25) पुत्र जोगिंदर को सिंगही चट्टी काली मंदिर के समीप बेल्ट और चाकू से हमला कर रहे थे।

 

बाइक को मौके पर छोड़कर भागे आरोपी

वह लड़के को छुड़ाने के लिए पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी एक बाइक को मौके पर छोड़कर भाग निकले। मारपीट और चाकूबाजी के दौरान तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल लाया गया।

इलाज के दौरान देवेंद्र की हालत गंभीर होने चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। वाराणसी जाते समय उसने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।  घायल मंयक की तहरीर पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

ये है पूरा मामला

सिंगही चट्टी स्थित मंदिर के समीप एक नर्तकी रहती है। हमला करने वाले चारों युवक छितौनी गांव के रहने वाले हैं। चारों युवक 18 अक्तूबर को जन्मदिन कार्यक्रम के लिए नर्तकी की बुकिंग करने गए थे। मृतक देवेंद्र और सुनील वहां पहले से मौजूद थे। बीच में बोलने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी।

नर्तकी ने दोनों को बाहर निकाल दिया था। चारों युवक बाहर निकलने पर फिर आपस में भिड़ गए। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि बाइक के आधार पर चारों आरोपी चिह्नित हो गए हैं। मारपीट दोनों गुट की ओर से हुई है। दूसरे पक्ष के भी लोग घायल हैं। दो आरोपियों प्रेम यादव पुत्र राजेंद्र, अमरनाथ यादव पुत्र प्रहलाद निवासी छितौनी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed