फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Municipal elections: preparations for nominations complete from today

नगर निकाय चुनाव : नामांकन आज से तैयारी पूरी

Sun, 16 Apr 2023 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Municipal elections: preparations for nominations complete from today
बलिया।प्रदेश में दूसरे चरण में होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

नामांकन के लिए तहसीलों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। 24 अप्रैल तक सदर तहसील के अलावा बैरिया, बांसडीह, सिकंदरपुर, बेल्थरारोड और रसड़ा तहसील में निर्धारित विभिन्न कक्षों में अलग-अलग पदों के लिए नामांकन होगा। प्रयागराज की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले की छह तहसीलों के निर्धारित कक्षों में अलग-अलग पदों के लिए होने वाले नामांकन की तैयारियां पूरी हो चुकी है। बैरीकेडिंग, प्रकाश, वाहन पार्किंग, सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का दावा किया गया है। जनपद में द्वितीय चरण में 11 मई को मतदान एवं 13 मई को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक सपा की ओर से सिर्फ बलिया और सुभासपा की ओर से चार सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। दावेदार अभी टिकट की जुगत में लगे हुए हैं। इसे पहले दिन दलीय प्रत्याशियों के कम नामांकन की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed